Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : गुजरात के CM दे रहे थे भाषण, अचानक गुल हो गई बिजली, बोले- ये अपने हाथ में नहीं

Follow on Google News
भोपाल : गुजरात के CM दे रहे थे भाषण, अचानक गुल हो गई बिजली, बोले- ये अपने हाथ में नहीं
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में सदाकाल गुजरात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जब अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे सभागार में अंधेरा छा गया। करीब एक मिनट बाद बिजली वापस आई, और सीएम पटेल ने इस पर हंसी-मजाक में प्रतिक्रिया देते हुए फिर से अपना संबोधन जारी किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे।

बिजली गुल होने पर मजेदार प्रतिक्रिया

भूपेंद्र पटेल जैसे ही मंच पर अपनी बात रख रहे थे, अचानक बिजली चली गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद बिजली फिर से लौटने पर सीएम ने माइक चेक करते हुए कहा कि अपने हाथ में क्या है, ये ऐसे समय में पता चलता है। इसके बाद दर्शक ने हंसने लगे और माहौल हल्का हो गया।

गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा है

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास की यात्रा पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा है और उनका मान-सम्मान बढ़ता जा रहा है। एक समय था जब गुजरात में न बिजली थी, न पानी था, लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है। भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा कि स्वराज के लिए महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जोड़ी ने हमें स्वराज्य दिलाया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित भाई की जोड़ी ने सुराज दिया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात का विकास

सीएम पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात को देश का ग्रोथ इंजन बना दिया है, जिससे न सिर्फ गुजरात बल्कि देश भर में विकास की लहर आई है।

डिप्टी सीएम ने भी की गुजरात की तारीफ

कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी गुजरात की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भोपाल की विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। गुजरात कोई साधारण जगह नहीं है, यह ईश्वर का वरदान है, जिससे देश आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब ‘सांदीपनि’ के नाम से जाना जाएगा; CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts