Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब 'सांदीपनि' के नाम से जाना जाएगा; CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब 'सांदीपनि' के नाम से जाना जाएगा; CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी 'सीएम राइज स्कूलों' का नाम बदलकर 'सांदीपनि स्कूल' रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सीएम राइज स्कूल' नाम अंग्रेजों के जमाने जैसा लगता था, इसलिए इसे बदलकर महान ऋषि सांदीपनि के नाम पर किया गया है।

'स्कूल चलें हम' अभियान 2025 का शुभारंभ

आज 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान 2025 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भोपाल के शासकीय नवीन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कॉलोनी (ओल्ड कैंपियन) में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

सरकारी स्कूलों की शिक्षा भी है उत्कृष्ट : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में भी बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है, और कई महान व्यक्तित्व सरकारी स्कूलों में पढ़कर ही भारत का नाम विश्वभर में रोशन कर चुके हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और कड़ी मेहनत से सफलता पाने की प्रेरणा दी। देखें VIDEO... इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे प्रदेशभर के छात्र एवं शिक्षक जुड़ सके।

समय पर मिली शैक्षणिक सामग्री

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल पहली बार प्रदेश के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री समय पर वितरित की गई है। 1 अप्रैल को जब छात्र अपने विद्यालय में प्रवेश करेंगे, तो उनकी किताबें पहले से उनके बैग में उपलब्ध होंगी। सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts