Garima Vishwakarma
12 Jan 2026
Manisha Dhanwani
9 Jan 2026
Garima Vishwakarma
9 Jan 2026
एंटरटेनमेंट डेस्क। बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की बड़ी हस्तियों मिलकर काम कर रही हैं। इस टीजर को देखकर लग रहा है कि भारतीय पौराणिकता की आत्मा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश की गई है। रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में, यश रावण के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में धनुष-बाण के साथ पेड़ पर चढ़े हुए नजर आते हैं। उनका गेटअप, भाव-भंगिमा और शरीर की मुद्रा यह दर्शाती है कि उन्होंने इस किरदार के लिए खूब मेहनत की है। रणबीर ने न केवल किरदार की शारीरिकता को आत्मसात किया है, बल्कि उन्होंने धनुष-बाण भी चलाना सीखा है ताकि वे स्क्रीन पर पूरी तरह से राम के रूप में प्रतीत हों।
वीडियो में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश की भी पहली झलक मिलती है, जो रावण के किरदार में हैं। एक दृश्य में राम और रावण आमने-सामने दिखाई देते हैं। यश का लुक उनके किरदार की शक्ति और अहंकार को दर्शाता है। उनके चेहरे पर गुस्से और शौर्य का मिश्रण है।
इस फर्स्ट लुक की वीडियो में फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और VFX अच्छा नजर आ रहा है। हालांकि इसमें किसी भी किरदार का डायलॉग नहीं सुनाई देता। वीडियो में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की झलक के साथ आरंभ होती यह झलक फिल्म की पौराणिकता को गहराई से स्थापित करती है। VFX पर खास ध्यान दिया गया है।
रामायण का निर्देशन कर रहे हैं दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और हॉलीवुड का नामी VFX स्टूडियो DNEG, जिसने 8 ऑस्कर अपने नाम किए हैं। यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस भी इसमें को-प्रोड्यूसर है।
संगीत की बात करें तो यह रामायण एक अनोखा संगम लेकर आ रही है। अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। युद्ध दृश्यों को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए हॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नोटरी और गाय नॉरिस को चुना गया है, जो पहले ‘अवेंजर्स’, ‘प्लेनेट ऑफ द एप्स’ और ‘मैड मैक्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं।
नितेश तिवारी का कहना है, “रामायण केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा है। इसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमने इस फिल्म को श्रद्धा, तकनीक और गुणवत्तापूर्ण फिल्म निर्माण के संगम के रूप में गढ़ा है।”
निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा, “ये फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन है। यह भारत की विरासत को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। हमने विश्व के सर्वश्रेष्ठ टैलेंट को एकत्रित किया है ताकि रामायण की आत्मा से कोई समझौता न हो।”
इस मेगाबजट फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। रावण के रूप में यश पहली बार इस तरह के किरदार में नजर आएंगे। माता सीता की भूमिका साई पल्लवी ने निभाई है। हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आएंगे। लक्ष्मण के किरदार में टीवी और वेब की दुनिया के चर्चित अभिनेता रवि दुबे नजर आएंगे।
रामायण को IMAX जैसे बड़े सिनेमैटिक फॉर्मेट में शूट किया गया है, जिससे दर्शक हर फ्रेम को एक भव्य अनुभव की तरह महसूस कर सकें।