Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Classroom To Newsroom:सुमन सौरभ स्कूल के छात्रों ने PIMS में समझी मीडिया की दुनिया

सुमन सौरभ हाई सेकेंडरी स्कूल, डीआईजी बंगला भोपाल के छात्रों ने शुक्रवार को पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रिंट और डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।
Follow on Google News
सुमन सौरभ स्कूल के छात्रों ने PIMS में समझी मीडिया की दुनिया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुमन सौरभ हाई सेकेंडरी स्कूल, डीआईजी बंगला भोपाल के छात्रों ने शुक्रवार को पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रिंट और डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। यह विजिट छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक और यादगार रही।

    डिजिटल मीडिया से हुआ परिचय

    छात्रों को डिजिटल पत्रकारिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया किवेबसाइट पर खबरें कैसे डाली जाती हैं, सोशल मीडिया पर न्यूज कैसे दिखाई जाती है, हेडलाइन, फोटो और वीडियो का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इससे छात्रों को यह समझ आया कि आज के समय में डिजिटल मीडिया की भूमिका कितनी अहम हो गई है।

    Uploaded media

     

    प्रिंट मीडिया की प्रक्रिया को नजदीक से देखा

    भ्रमण के दौरान छात्रों को प्रिंटिंग प्रेस ले जाया गया, जहां उन्होंने अखबार छपने की पूरी प्रक्रिया को देखा। कागज, स्याही और बड़ी मशीनों के जरिए अखबार कैसे तैयार होता है, इसकी जानकारी दी गई। छात्र यह देखकर हैरान रह गए कि जो अखबार उनके घर तक पहुंचता है, वही अखबार मशीन से पूरी तरह फोल्ड होकर बाहर निकलता है।

    Uploaded media

    सवाल-जवाब सेशन में दूर हुई जिज्ञासाएं

    भ्रमण के दौरान छात्रों ने पत्रकारिता से जुड़े कई सवाल पूछे। उनके सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इससे उन्हें मीडिया को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला।

    Uploaded media

    प्रिंसिपल और स्टाफ का रहा मार्गदर्शन

    इस पूरे कार्यक्रम के दौरान PIMS की प्रिंसिपल डॉ. तसनीम खान और संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। उनके मार्गदर्शन में यह विजिट छात्रों के लिए सीखने वाला और प्रेरणादायक साबित हुआ।

    Uploaded media

    छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव

    कार्यक्रम के अंत में सुमन सौरभ हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास रहा और इससे उन्हें पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को समझने का मौका मिला। छात्रों का कहना था कि इस विजिट ने उन्हें मीडिया के क्षेत्र में करियर को लेकर नई सोच और प्रेरणा दी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts