‘द ब्लफ’ में समुद्री डाकू बनीं प्रियंका चोपड़ा :सामने आया ‘ब्लडी मैरी’ का दमदार लुक

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ से फर्स्ट लुक सामने आया। फिल्म में वह ब्लडी मैरी यानी एर्सेल बॉडेन का किरदार निभा रही हैं। तस्वीरों में उनका लुक इंटेंस और दमदार है, तलवार और बंदूक के साथ उनका अंदाज दर्शकों को रोमांच और भावनाओं से भर देगा।
सामने आया ‘ब्लडी मैरी’ का दमदार लुक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ से प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    बेहद इंटेंस और दमदार दिख रहा लुक

    प्रियंका ने फिल्म से जुड़े अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनका अंदाज बेहद इंटेंस और दमदार दिख रहा है। एक तस्वीर में वह हाथ में तलवार लिए गुस्से में दुश्मनों से भिड़ती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में खून से सनी हालत में बंदूक थामे दिखाई देती हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठी नजर आती हैं, जो उनके किरदार के भावनात्मक पक्ष को भी दिखाता है।

    फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडेन का किरदार निभा रही

    तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा- ‘मां, रक्षक और समुद्री डाकू। मिलिए ब्लडी मैरी से।’  फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडेन का किरदार निभा रही हैं, जो ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक कुख्यात पूर्व महिला समुद्री डाकू है। कहानी 1800 के दशक के उत्तरार्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ब्लडी मैरी अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती है, लेकिन जब उसके पुराने दुश्मन और साथी चोरी किया गया सोना वापस लेने के लिए लौटते हैं, तो वह फिर से संघर्ष और लड़ाई के रास्ते पर मजबूर हो जाती है।

    प्रियंका ने असल जिंदगी की महिला समुद्री डाकुओं पर गहराई से रिसर्च की

    इस किरदार को पर्दे पर सजीव बनाने के लिए प्रियंका ने असल जिंदगी की महिला समुद्री डाकुओं पर गहराई से रिसर्च की है। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित और फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा का यह अवतार न सिर्फ एक्शन और इमोशन से भरपूर है, बल्कि उनके करियर के सबसे दमदार अंतरराष्ट्रीय किरदारों में से एक माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: अचानक खत्म हुआ रिश्ता! तारा सुतारिया-वीर पहारिया के ब्रेकअप की चर्चा तेज

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts