Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sridevi Birth Anniversary : श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर Google ने खास अंदाज में बनाया डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

Follow on Google News
Sridevi Birth Anniversary : श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर Google ने खास अंदाज में बनाया डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर
मुंबई। सर्च इंजन गूगल ने भारतीय सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर रविवार को विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। श्रीदेवी अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती थीं। गूगल को अपने इनोवेटिव डूडल के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में आज गुगल ने विभिन्न फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के नृत्य करते हुए चित्र को अपने डूडल पर दर्शाया है। वह बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी। सर्च इंजन ने सिनेमा की चांदनी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मनमोहक मुस्कान वाले चित्र को दर्शाया है।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू की थी एक्टिंग

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी और चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन कुरूनाई' में अभिनय किया था। उन्होंने अपने मनमोहक अंदाज और जादुई अभिनय से कई वर्षों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। श्रीदेवी ने दक्षिण भारत की कई भाषाएं सीखीं, जिससे उन्हें अन्य भाषाओं की फिल्मों में भूमिकाएं हासिल करने में मदद मिली।

श्रीदेवी का फिल्मी करियर

श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री को 1976 में के. बालाचंदर की ‘मूंदरू मुदिचू' से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिसमें अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन भी थे। हिंदी फिल्म एक्शन कॉमेडी ‘हिम्मतवाला' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद, श्रीदेवी ने खुद को बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया और ‘सदमा', ‘चालबाज़', ‘लम्हे', ‘चांदनी' और ‘जुदाई' जैसी कामयाब फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने अदाकारी से कुछ वक्त के लिए दूरी बनाई। इसके बाद उन्होंने 2012 में ‘इंग्लिश विंग्लिश' से बड़े पर्दे पर वापसी की।

‘पद्मश्री' से किया था सम्मानित

श्रीदेवी ने साल 2017 में क्राइम थ्रिलर मॉम में एक मां की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय सिनेमा की ‘सुपरस्टार' कही जाने वाली श्रीदेवी को साल 2013 में भारत सरकार ने चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री' से सम्मानित किया था। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। होटल रूम के बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया था। ये भी पढ़ें- सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बद्रीनाथ धाम, ‘जेलर’ में चला थलाइवा का जादू, 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts