Jewelry Market Rise :20 दिन में 23 हजार रुपए टूटा सोना, शादी सीजन की बुकिंग बढ़ी

विवाह मुहूर्त वाले दिनों में सराफा में एक बार फिर रौनक दिख रही है। दरअसल यह भाव टूटने से असर है। सोने में इस महीने करीब 23 हजार रुपए और चांदी में 64 हजार रुपए की गिरावट आने पर लोग राहत महसूस करते हुए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
Follow on Google News
20 दिन में 23 हजार रुपए टूटा सोना, शादी सीजन की बुकिंग बढ़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अखिल सोनी, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-इजरायल तनाव के बीच जहां ईंधन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, वहीं सराफा बाजार के लिए राहत भरी खबर है। सोना और चांदी के दामों में हालिया गिरावट से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। 

    महंगाई के चलते टाल दी थी खरीदी

    पिछले कुछ महीनों में सोना-चांदी की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों की खरीदारी लगभग ठप हो गई थी। महंगाई के चलते जहां ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी थी, वहीं कारोबारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ रहा था। अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। दामों में गिरावट के साथ ही ग्राहक एक बार फिर बाजार की ओर लौट रहे हैं। सराफा व्यापारियों के मुताबिक, पिछले करीब 20 दिनों में सोने के भाव में लगभग 23,000 रुपए और चांदी में करीब 64,000 रुपए तक की गिरावट आई है। आगामी शादी सीजन को देखते हुए पहले से इंतजार कर रहे ग्राहक अब तेजी से बुकिंग करा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों में शादी से जुड़े आभूषणों के अच्छे ऑर्डर मिले हैं, जिससे बाजार में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार, इस साल का असली सीजन अब शुरू होता दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

    ग्राहकों को 10 ग्राम सोने पर सीधा 24-25 हजार का फायदा

    सराफा व्यापारियों के मुताबिक चांदी से ज्यादा सोने की डिमांड ज्यादा है। भाव टूटने से ग्राहकों को 10 ग्राम पर सीधे तौर पर 23 से 24 हजार रुपए प्रति 10 दस का फायदा हो रहा है। दरअसल 2 मार्च को सोने का भाव 1,72,000 रुपए प्रति दस ग्राम था जो अब 1,49,000 रुपए हो गया है। अगर कोई 50 ग्राम सोना खरीद रहा है तो उसे सीधे तौर पर करीब सवा लाख रुपए की बचत हो रही है।

    मार्च में कब कितना रहा भाव - (भाव प्रति दस ग्राम)

    • 2 मार्च : 172000
    • 5 मार्च : 163000
    • 10 मार्च : 162400
    • 15 मार्च : 158000
    • 20 मार्च : 150000
    • 24 मार्च : 140000

    (सोर्स : इंदौर सराफा बाजार) 

    दाम कम हुए तो बुकिंग की

    20 अप्रैल को बेटे की शादी है, सोने का भाव 25 हजार रुपए से ज्यादा नीचे आ गया है तो हमनें 55 ग्राम की बुकिंग कर ली है। अगर इस बीच और नीचे आता है तो थोड़ा बहुत और ले लेंगे। हम इंतजार में ही थे कि कब भाव टूटें और खरीदी करें।

    विक्रम प्रजापत, खरीदार

    भाव 1.40 लाख रुपए हुआ तो राहत

    बिटिया की शादी 19 अप्रैल की है। जनवरी में 1.36 लाख भाव था तब सोचा था सोना और नीचे आएगा तो लें लेंगे लेकिन भाव बढ़कर 1.72 लाख तक हो गए। इसके बाद अब भाव 1.40 लाख रुपए आया को हमने बिना इंतजार किए बुकिंग कर ली।

    विजय प्रताप सिंह चौहान, खरीदार 

    लाइट वेट ज्वेलरी की डिमांड है

    सोने का भाव कम होने से अप्रैल माह में शादियों की बुकिंग तेजी से हो रही है। एक बार फिर सराफा में रौनक बढ़ी है। सोने और चांदी में लाइट वेट ज्वेलरी की अच्छी डिमांड है।

    बसंत सोनी, सराफा एसोसिएशन इंदौर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts