Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhindwara:चोरी के शक में दो कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर बेल्ट से मारने का वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा जिले के चौरई नगर में चोरी के संदेह के बाद दो युवकों के साथ तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी के नजर आने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
Follow on Google News
चोरी के शक में दो कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर बेल्ट से मारने का वीडियो वायरल
फाइल फोटो

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। चौरई नगर के चंदनवाड़ा रोड स्थित एक कृषि केंद्र में काम करने वाले दो युवकों को चोरी के शक में खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कृषि केंद्र में युवकों पर चोरी का शक

दोनों युवक चंदनवाड़ा रोड बस स्टैंड के पास स्थित त्रिमूर्ति ट्रेडर्स एवं कृषि केंद्र में काम करते थे। किसी सामान की चोरी का संदेह होने पर उन पर आरोप लगाया गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाने के बजाय कथित तौर पर दोनों युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। आरोप है कि उन्हें खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेल्ट से की गई पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों युवक खंभे से बंधे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बेल्ट से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करते दिखते हैं लेकिन उनके साथ लगातार मारपीट होती रहती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरीके पर नाराजगी जताई है और कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

पुलिसकर्मी की मौजूदगी पर भी उठे सवाल

वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई देता है। वीडियो में वह कैमरे से बचने की कोशिश करता नजर आता है। साथ ही कुछ आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिनके आधार पर सोशल मीडिया पर पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा-अयोध्या कोर्ट में मुकदमा दायर करूंगा 

संदेह था तो पुलिस को सौंपते

घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि किसी पर चोरी का संदेह था तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। किसी को सार्वजनिक रूप से बांधकर मारना कानून के खिलाफ है। लोगों का मानना है कि दोषी कौन है, इसका फैसला जांच के बाद होना चाहिए, न कि मौके पर सजा देकर।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताया है, जबकि कुछ लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: Chhatarpur: बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बालाजी के दर्शन किए, धीरेंद्र शास्त्री ने गदा भेंट कर किया स्वागत

अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार

इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी सामने आना बाकी है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि मारपीट किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका रही। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts