Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्रिज से आती है गंध..?तो अब बदबू को कहें बाय-बाय, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू टिप्स

फ्रिज में बदबू से परेशान हैं? जानें घरेलू और आसान उपाय जैसे बेकिंग सोडा, नींबू, कॉफी और वेनिला एसेंस से फ्रिज को हमेशा ताजा और महकता रखने का तरीका। साथ ही सीखें फ्रिज की सफाई, पुराने खाने का निस्तारण और तरल चीजें ढककर रखने के आसान टिप्स। अब फ्रिज में सिर्फ ताजगी और खुशबू!
तो अब बदबू को कहें बाय-बाय, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू टिप्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आजकल शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जहां फ्रिज न हो। सब्जी, दूध, फल, दही, नॉनवेज, बचा खाना सब कुछ फ्रिज में रखा जाता है। फ्रिज ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन अगर इसकी सफाई सही तरीके से न की जाए तो यह परेशानी का कारण भी बन सकता है।

    अक्सर ऐसा होता है कि फ्रिज खोलते ही अंदर से बदबू आने लगती है- कभी मछली जैसी, कभी सड़े खाने जैसी, कभी नमी की। यह सिर्फ परेशानी नहीं देती, बल्कि फ्रिज में रखे बाकी खाने को भी खराब कर सकती है।

    बदबू आने की मुख्य वजहें-

    • पुराने बचे हुए खाने
    • गिरी हुई तरल चीजें
    • लंबे समय तक रखा खराब सामान
    • समय पर सफाई न करना

    लेकिन, खुशखबरी यह है कि इसे ठीक करना आसान है और इसके लिए आपको रासायनिक चीजों की जरूरत नहीं। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप फ्रिज की बदबू को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

    फ्रिज की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय

    1. बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा एक नेचुरल डिओडराइज़र है। इसे फ्रिज में रखने से बदबू जल्दी चली जाती है। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज के किसी कोने में रखें। हर 3-4 हफ्ते बाद बदलते रहें।

    2. नींबू या संतरे के छिलके

    नींबू और संतरे के छिलकों में सिट्रस तेल होता है, जो बदबू हटाने में मदद करता है। छिलकों को प्लेट में रखकर फ्रिज में डाल दें। थोड़े समय में फ्रिज में हल्की-सी ताजगी महसूस होगी।

    3. वेनिला एसेंस

    अगर आप फ्रिज से खुशबू भी चाहते हैं तो रुई पर 2–3 बूंदें वेनिला एसेंस डालकर किसी छोटे कटोरे में फ्रिज में रखें। थोड़ी देर में फ्रिज में अच्छी महक आने लगेगी।

    4. कॉफी पाउडर या कॉफी बीन्स

    कॉफी बदबू सोखने में असरदार होती है, खासकर मछली या नॉनवेज की गंध के लिए। एक कटोरी में कॉफी पाउडर या बीन्स डालकर फ्रिज में रखें। हफ्ते में एक बार कॉफी बदलते रहें।

    5. नींबू और लौंग

    नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन नेचुरल डियोडोराइज़र की तरह काम करता है। एक नींबू को आधा काटकर उसमें 2–3 लौंग लगाएं और फ्रिज में रखें। 3-4 दिन में नींबू बदल दें।

    6. सूखी चाय की पत्तियां

    अगर कॉफी न हो तो सूखी चाय की पत्तियां भी काम आ सकती हैं। कटोरी में चाय की पत्तियां डालकर फ्रिज में रखें। ये बदबू सोखकर फ्रिज को फ्रेश रखती हैं।

    फ्रिज को बदबू से बचाने के आसान तरीके

    • हफ्ते में एक बार फ्रिज की सफाई जरूर करें।
    • खराब या पुराना खाना तुरंत बाहर निकाल दें।
    • गिरी हुई तरल चीजें तुरंत साफ करें।
    • खाने को हमेशा ढककर रखें।

    इन आसान उपायों को अपनाकर आप फ्रिज को हमेशा साफ और ताजगी से भरपूर रख सकते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts