Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के वो मार्केट जहां 100 रुपए से शुरू होती है जूती ;150 रुपय में पैसा वसूल शूज़, बस आनी चाहिए ये स्किल्स

सरोजिनी नगर मार्केट फैशन लवर्स का फेवरेट अड्डा है। यहां एक्सपोर्ट सरप्लस और ट्रेंडी फुटवियर की भरमार रहती है। अगर आपको मोलभाव करना आता है, तो ₹100–200 के बीच शानदार बूट्स और शूज मिल सकते हैं।
Follow on Google News
150 रुपय में पैसा वसूल शूज़, बस आनी चाहिए ये स्किल्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिलवालों की दिल्ली, यानी की भारत की राष्ट्रीय राजधानी जो एक ऐसी जगह जहां न सिर्फ पॉलिटिकल ड्रामा, सांस्कृतिक विरासत, अपने लजीज़ खानपान के लिए मशहूर है बल्कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौजूद फुटवियर मार्केट एक ऐसी जगह है जो शॉपिंग यूजर्स को खास आकर्षित करती है। यहां आपको एक से बढ़कर एक शानदार चप्पलें, सैंडल, शूज और जूती मिलेगी। खास बात यह है कि इस मार्केट में आपने थोड़ी भी बारगेनिंग स्किल्स का यूज किया तो डील पूरी आपकी है।

    100 रुपए से लेकर ब्रांडेड शूज आसानी से खरीदें

    100 से शुरू होने वाले ट्रेंडी और ब्रांडेड लुक वाले फुटवियर अगर आप ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। राजधानी के कई बाजार ऐसे हैं, जहां स्टाइल और बजट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। चाहे कॉलेज गोइंग यूथ हो या फैशन लवर्स, हर किसी के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 5 ऐसे फेमस मार्केट्स, जहां कम कीमत में शानदार फुटवियर आसानी से मिल जाते हैं।

    अब जानिए दिल्ली के वो मार्केट जहां मिलेगी आपकी फेवरेट फुटवियर

    1. सदर बाजार

    सदर बाजार दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला थोक बाजार माना जाता है। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए हर तरह के जूते, सैंडल और बूट्स आसानी से मिल जाते हैं। साधारण सैंडल से लेकर पार्टी वियर फुटवियर तक के दाम ₹100–150 से शुरू हो जाते हैं। खास बात यह है कि यहां थोक और खुदरा—दोनों तरह की खरीदारी की सुविधा मौजूद है।

    Uploaded media

    2. करोल बाग

    करोल बाग फैशन और स्टाइल के लिए जाना जाता है। अजमल खान रोड और गफ्फार मार्केट के आसपास जूतों की कई दुकानें हैं, जहां लेटेस्ट डिजाइन के बूट्स, स्नीकर्स और कैजुअल शूज मिलते हैं। यहां आपको बजट में ब्रांडेड लुक वाला फुटवियर आसानी से मिल जाएगा।

    Uploaded media

    3. कॉलेज स्टूडेंट्स यहां आएं

    लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां ट्रेंडी और स्टाइलिश फुटवियर का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है। खासतौर पर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह मार्केट परफेक्ट है, क्योंकि यहां ₹150 से शुरू होने वाले फैशनेबल जूते और बूट्स मिल जाते हैं। यह वो प्राइस रेंज है जो अक्सर सिंगल अटेंशन में युवाओं का ध्यान खींचता है। 

    Uploaded media

    4. फेशन लवर्स का फेवरेट स्पॉट- सरोजिनी नगर मार्केट

    सरोजिनी नगर मार्केट फैशन लवर्स का फेवरेट अड्डा है। यहां एक्सपोर्ट सरप्लस और ट्रेंडी फुटवियर की भरमार रहती है। अगर आपको मोलभाव करना आता है, तो ₹100–200 के बीच शानदार बूट्स और शूज मिल सकते हैं। यही वजह है कि यह मार्केट सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड में रहता है। और यहां खरीददारों की लंबी भीड़ जमा होती है, बस शर्त ये है कि आपको बारगेनिंग स्किल्स आनी चाहिए।

    Uploaded media

    5. तिलक नगर मार्केट

    पश्चिमी दिल्ली का तिलक नगर मार्केट सस्ते और टिकाऊ फुटवियर के लिए जाना जाता है। यहां रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर फेस्टिव वियर तक हर तरह के जूते उपलब्ध हैं। कीमतें ₹100 से शुरू होकर ₹500 तक जाती हैं, जो आम लोगों के बजट में पूरी तरह फिट बैठती हैं।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts