Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में हैवानियत की हद :शास्त्री पार्क में सौतेला पिता बना कातिल, मासूम बेटे को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने करीब 11 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को यातनाएं दीं, फोटो-वीडियो बनाए और खुद ही हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री पार्क में सौतेला पिता बना कातिल, मासूम बेटे को तड़पा-तड़पाकर मार डाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक बहुत ही दर्दनाक और डरावनी घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 11 साल के सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया और उसके शरीर पर कई जख्म भी मिले हैं। आरोपी ने बच्चे की आंख निकालने की भी कोशिश की थी।

    हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही बच्चे की मां और कुछ अन्य लोगों को इस बारे में जानकारी दी। उसने सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी बनाकर भेजे।

    बेहोशी की हालत में मिला मासूम

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे शास्त्री पार्क थाने को एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत शास्त्री पार्क चौक लूप के पास पहुंची, जहां करीब 11 साल का बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। बच्चे को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने शास्त्री पार्क थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts