Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :लौट आई ठंड... कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, बारिश से 3 दिन तक भीगेगा प्रदेश

मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और वाहन चालकों तथा आम नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
Follow on Google News
लौट आई ठंड... कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, बारिश से 3 दिन तक भीगेगा प्रदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में जनवरी के आखिर में मौसम ने अचानक करवट ली है। ठंड और कोहरे का असर राज्य के कई हिस्सों में तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल सहित 24 जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। खासकर सतना, रीवा, ग्वालियर और गुना में घना कोहरा देखा गया। जिससे विजिबिलिटी घटकर कई जगहों पर महज 50 मीटर तक रह गई।

    मौसम विभाग के अनुसार, यह अचानक बदलाव स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) की वजह से आया है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया और अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है।

    ठंड और न्यूनतम तापमान

    प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे ठंडा शहर बना, जहां पारा 3°C तक गिरा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8°C दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में 9.4°C, पचमढ़ी 7.2°C, खजुराहो 7.4°C और दमोह 7.6°C रहा।

    मुख्य शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान:

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    भोपाल

    20.4

    9.8

    ग्वालियर

    19.6

    9.4

    राजगढ़

    ---

    3.0

    पचमढ़ी

    18.2

    7.2

    खजुराहो

    22.0

    7.4

    रीवा

    21.2

    7.8

    सतना

    22.7

    9.7

    नर्मदापुरम

    23.7

    13.8

    इंदौर

    22.2

    11.4

    उज्जैन

    23.0

    11.0

    कोहरा और विजिबिलिटी की स्थिति

    शहरों में कोहरे का असर वाहन चालकों के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहा। विजिबिलिटी कई जगह बेहद कम रही-

    50 मीटर से कम: सतना

    50-200 मीटर: रीवा

    200-500 मीटर: ग्वालियर, गुना

    500-1000 मीटर: रायसेन, दमोह, नौगांव, सीधी

    1 किलोमीटर से अधिक: भोपाल, दतिया, खजुराहो, टीकमगढ़

    2-4 किलोमीटर: नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, सागर, उमरिया, बालाघाट

    मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि, कोहरे और ठंड के कारण वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

    Featured News

    अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल और ग्वालियर-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

    31 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर

    1 फरवरी: नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा

    2 फरवरी: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली

    मौसम विभाग की सलाह

    सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड बनी रहेगी। वाहन चलाते समय लाइट ऑन करें और धीमी गति से चलें। बुजुर्ग, बच्चे और स्वास्थ्य संवेदनशील लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। बारिश की संभावना के चलते गली-मोहल्लों और कमजोर ढांचे वाले स्थानों में सावधानी बरतें।

    यह भी पढ़ें: कोहरे ने ली जान : ग्वालियर में ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts