PlayBreaking News

गणतंत्र दिवस पर ऐसे तैयार करे 'तिरंगा' थाली :चावल- इडली से तैयार डीश खाते ही मुंह में आ जाएगा पानी

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपनी फैमिली और गेस्ट के लिए तिरंगा डिशेज तैयार करना देशभक्ति जताने का एक अनोखा और स्वादिष्ट तरीका है। यह छोटी-सी पहल बच्चों और बड़ों, दोनों में देश के प्रति गर्व और जुड़ाव की भावना को और मजबूत करती है।
Follow on Google News
चावल- इडली से तैयार डीश खाते ही मुंह में आ जाएगा पानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कल देश धूमधाम से 77 वां गणतंत्र दिवस यानी कि 26 जनवरी मनाएगा यह दिन सिर्फ झंडा फहराने और परेड देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन देशभक्ति को हर अंदाज़ में महसूस करने और सेलिब्रेट का मौका देता है। ऐसे में अगर इस खास दिन के लंच में तिरंगे के रंगों से सजी थाली शामिल हो जाए, तो जश्न का रंग और भी गहरा हो जाता है।  तिरंगा थाली देखने में जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही सेहत और स्वाद से भरपूर भी होती है।

    भारतीय संस्कृति की दिखती है झलक

    क्योंकि इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग के व्यंजन न सिर्फ आकर्षित करते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विविधता और एकता का भी प्रतीक बन जाते हैं। गाजर या कद्दू से बना केसरिया आइटम, दही-चावल या पनीर से सफेद रंग और पालक, हरी सब्जियों या चटनी से हरा रंग—सब मिलकर प्लेट को खास बना देते हैं।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपनी फैमिली और गेस्ट के लिए तिरंगा डिशेज तैयार करना देशभक्ति जताने का एक अनोखा और स्वादिष्ट तरीका है। यह छोटी-सी पहल बच्चों और बड़ों, दोनों में देश के प्रति गर्व और जुड़ाव की भावना को और मजबूत करती है।

    अब जानते हैं कैसी है इसकी रेसिपी

    सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए- ट्राई कलर इडली

    • सुबह के नाश्ते के लिए तिरंगा इडली एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प है।

    • तैयार इडली के घोल को तीन बराबर भागों में बांट लें।

    • पहले भाग में पिसी हुई पालक मिलाएं, इससे हरा रंग आएगा।

    • दूसरे भाग को सादा ही रहने दें, यह सफेद रंग के लिए होगा।

    • तीसरे भाग में कद्दूकस की हुई गाजर या थोड़ा केसरिया फूड कलर मिलाएं।

    • अब इडली स्टैंड में सांचे के अनुसार तीनों रंगों का घोल डालें।

    • इडली को भाप में अच्छी तरह पकाएं।

    • Uploaded media

    केसरिया रंग के लिए- तिरंगा पुलाव

    • दोपहर के खाने में तिरंगा पुलाव मेज की शान बढ़ा देता है।

    • बासमती चावल धोकर तीन बराबर हिस्सों में बांट लें।

    • पहला हिस्सा पकाते समय उसमें संतरे का रस या थोड़ा केसर मिलाएं (केसरिया रंग के लिए)।

    • दूसरा हिस्सा सादा पकाएं, इसे सफेद ही रखें।

    • तीसरे हिस्से में बारीक कटी बीन्स, मटर और पुदीने का पेस्ट मिलाकर पकाएं (हरे रंग के लिए)।

    • अब एक सर्विंग प्लेट या बर्तन में तीनों चावलों को परतों में सजाएं।

    • बासमती चावल की खुशबू और तिरंगे के रंग इस पुलाव को खास और आकर्षक बनाते हैं।

    • Uploaded media

    जीरा राइस- सफेद रंग के लिए

    • 1 कप बासमती चावल अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें।

    • कुकर या कढ़ाही में घी गरम करें।

    • घी में 1 चम्मच जीरा डालें और उसे चटकने दें।

    • अब भीगे हुए चावल और स्वादानुसार नमक डालें।

    • 2 कप पानी मिलाकर ढककर पकाएं।

    • चावल पकने पर हल्के, खुशबूदार और खिले-खिले तैयार होंगे।

    हरे रंग के लिए पालक पनीर बेस्ट ऑप्शन

    • पालक को उबालकर तुरंत ठंडे पानी में डालें और फिर पीसकर पेस्ट बना लें।

    • कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।

    • जीरा चटकने पर लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें।

    • अब पालक का पेस्ट डालें, स्वादानुसार नमक और हल्के मसाले मिलाएं।

    • पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक पकाएं।

    • Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts