Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुनाह माता-पिता का, सजा मासूम को... चार महीने की उम्र में जेल पहुंची दुधमुंही

बड़गोंदा हत्याकांड में पति-पत्नी गिरफ्तार, तीन बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया; मां के साथ रहने की मजबूरी में मासूम भी पहुंची जेल
गुनाह माता-पिता का, सजा मासूम को... चार महीने की उम्र में जेल पहुंची दुधमुंही
आरोपी महिला के साथ चार साल की मासूम

इंदौर। उम्र महज चार महीने... न दुनिया की समझ, न अपराध का मतलब और न ही अपने आसपास घट रही घटनाओं का अहसास। लेकिन हालात ने इस मासूम को ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां इस उम्र में किसी बच्चे का पहुंचना किसी त्रासदी से कम नहीं। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार दंपति की चार माह की बच्ची भी मां के साथ जेल पहुंच गई। बच्ची का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मां के जेल जाने के बाद उसकी कस्टडी मां के पास ही रहने की स्थिति बनी।

ये भी पढ़ें: खैरलांजी के जंगल में बाघ का आतंक, किसान की मौत; गाय-बछड़े को भी बनाया शिकार

दंपति के तीन अन्य बच्चे भी हैं। उम्र अधिक होने के कारण पुलिस ने उनकी देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के अन्य सदस्यों को सौंप दी। वहीं चार माह की बच्ची अभी मां पर पूरी तरह निर्भर है। ऐसे में उसे मां से अलग करना संभव नहीं था। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के दौरान बच्ची भी उसके साथ चली गई।

ये भी पढ़ें: नई एम्बुलेंस में पुणे से दिल्ली ले जाई जा रही थी प्याज, ‘पीपुल्स समाचार’ की खबर पर हुई जांच

तालाब के पास मिट्टी में दबा मिला था शव

मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया का है। यहां तलाई के समीप मिट्टी के अंदर एक व्यक्ति का शव दबा मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान मिथुन उर्फ धर्मेंद्र भील के तौर पर हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसकी हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से मिट्टी के नीचे दबाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए करीब 30 वर्षीय मजदूर को पकड़ा। पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मिथुन उसके घर बच्चे के उपचार के सिलसिले में आया था।

ये भी पढ़ें: Raipur: महिला जनप्रतिनिधियों के नाम पर अब नहीं चलेगा पति राज ,सरकार की सख्ती बरते हुए राजपत्र में जारी किया नोटिफिकेशन

पत्नी से कथित बदसलूकी के बाद बिगड़ी बात

पुलिस के अनुसार आरोपी का कहना है कि वह कुछ समय के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान मिथुन ने उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पति वापस घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने मिथुन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामला छिपाने के लिए पति-पत्नी ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने शव को तलाई क्षेत्र में ले जाकर मिट्टी में दबा दिया। जांच के बाद पुलिस ने हत्या और शव छिपाने के मामले में पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: मंडला में पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में डकैती, 1 मिनट में 93 हजार लूटकर फरार

एक तरफ जेल की कार्रवाई, दूसरी ओर मासूम की मजबूरी

दंपति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने बच्चों की देखभाल को लेकर भी सवाल खड़ा हुआ। परिवार में चार बच्चे हैं। तीन बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी देखरेख घर में हो सके। लेकिन चार माह की बच्ची अभी मां के दूध और देखभाल पर निर्भर है। ऐसे में बच्ची को मां से अलग रखने की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने उसकी कस्टडी मां के पास ही रखी और जब महिला को जेल भेजा गया, तो मासूम भी उसके साथ चली गई।

ये भी पढ़ें: Jagdalpur: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

जेल जाते समय पुलिसकर्मी भी हुए भावुक

मां की गोद में चार माह की बच्ची को जेल जाते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए। मासूम ने न कोई अपराध किया, न उसे पता है कि उसके माता-पिता पर क्या आरोप हैं। इसके बावजूद परिस्थितियों ने उसे जेल की चारदीवारी तक पहुंचा दिया। हालांकि पुलिस के सामने कानून के मुताबिक कार्रवाई करना जरूरी था। हत्या जैसे गंभीर मामले में महिला पर पति का साथ देने और शव ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है। इसी आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts