Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Instagram New Update: अब Story पोस्ट करने के बाद भी बदल सकेंगे Text, Music और Stickers, जानें कैसे करेगा काम

Instagram ने Story Editing का नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स Story पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर Text, Music, Stickers और Drawings एडिट कर सकेंगे। खास बात यह है कि बदलाव करने पर पुराने Views, Likes और Replies डिलीट नहीं होंगे।
Instagram New Update: अब Story पोस्ट करने के बाद भी बदल सकेंगे Text, Music और Stickers, जानें कैसे करेगा काम
अब तक Instagram पर Story पोस्ट होने के बाद यूजर्स पोस्ट की गई Story में बदलाव कर सकेंगे

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब यूजर्स Instagram Story पोस्ट करने के बाद भी उसमें बदलाव कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि Story को एडिट करने के लिए उसे डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा Views, Likes और Replies भी सुरक्षित रहेंगे। यानी अगर Story पोस्ट करने के बाद उसमें कोई गलती दिखती है, तो उसे आसानी से ठीक किया जा सकेगा। Instagram के प्रमुख Adam Mosseri ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। इसके तहत यूजर्स Story शेयर करने के बाद अगले 15 मिनट तक उसमें कुछ जरूरी बदलाव कर पाएंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि Instagram का यह नया फीचर कैसे काम करेगा और इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

Story में पोस्ट करने के बाद क्या-क्या एडिट कर सकेंगे?

अब तक Instagram पर Story पोस्ट होने के बाद उसमें बदलाव करने का विकल्प नहीं मिलता था। अगर किसी यूजर से टेक्स्ट लिखने में गलती हो जाती थी या कोई स्टिकर छूट जाता था, तो उसे पूरी Story डिलीट करके दोबारा पोस्ट करनी पड़ती थी। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स पोस्ट की गई Story में ये बदलाव कर सकेंगे-

Instagram पर अब नहीं चलेगा अश्लील कंटेंट! Meta ने बदले नियम, Reels और Feed पर पड़ेगा असर

Story में लिखे टेक्स्ट की गलतियां सुधार सकेंगे।

  • Music बदलना: Story में लगाए गए म्यूजिक को एडिट कर सकेंगे।
  • Stickers में बदलाव: पहले से लगाए गए स्टिकर को बदल सकेंगे या जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
  • Drawings एडिट: Story पर बनाई गई ड्रॉइंग में बदलाव कर सकेंगे।

हालांकि, यह सुविधा Story शेयर करने के बाद केवल 15 मिनट तक उपलब्ध रहेगी। इसलिए यूजर्स को तय समय के भीतर ही जरूरी बदलाव करने होंगे।

Story को पोस्ट करने के बाद कैसे करें एडिट?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। इसके लिए यूजर्स को किसी अलग ऐप या टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे Instagram के अंदर ही अपनी पोस्ट की गई Story को एडिट कर सकेंगे। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले Instagram ऐप खोलें।
  • अपनी पोस्ट की हुई Story पर जाएं।
  • स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें।
  • यहां आपको 'Edit Story' का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प को चुनकर टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर या ड्रॉइंग में जरूरी बदलाव करें।

Instagram में चुपके से आया MUSE! जानिए आपके लिए क्या-क्या कर सकता है ये AI Agent

Instagram में अब मिलेंगे नए Stickers और Fonts

Instagram ने केवल Story एडिट करने की सुविधा ही नहीं दी है, बल्कि Story बनाने के अनुभव को बेहतर करने के लिए कई दूसरे बदलाव भी किए हैं। अब यूजर्स को स्टिकर के लिए नए Fonts, Colours और Shapes मिलेंगे। इसके अलावा Instagram अलग-अलग स्टिकर को खास Sticker Sheets के जरिए दिखाएगा। इससे यूजर्स के लिए अपनी पसंद के स्टिकर ढूंढना और चुनना आसान होगा। इन बदलावों के अलावा प्लेटफॉर्म ने कई अन्य क्रिएटिव विकल्प भी जोड़े हैं-  एक साथ कई तस्वीरें चुनने के तरीके में बदलाव। Story के लिए नए Blur Effects। अलग-अलग रंगों के बैकग्राउंड Gradient Background के नए विकल्प। Story को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए कस्टमाइजेशन टूल। इन सुविधाओं की मदद से यूजर्स अपनी Stories को पहले से ज्यादा क्रिएटिव और आकर्षक बना सकेंगे।

अप्रैल में सामने आई थी फीचर की जानकारी

Instagram के इस फीचर पर काम किए जाने की जानकारी सबसे पहले अप्रैल में सामने आई थी। ऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाले रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi ने इसकी शुरुआती झलक दिखाई थी। अब Instagram ने आधिकारिक तौर पर इस सुविधा को पेश कर दिया है।

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

Instagram का यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो रोजाना Stories शेयर करते हैं। कई बार जल्दबाजी में पोस्ट करने के कारण टाइपिंग की गलती हो जाती है या कोई जरूरी स्टिकर और म्यूजिक जोड़ना छूट जाता है। पहले ऐसी स्थिति में पूरी Story हटानी पड़ती थी। इससे उस पर आए Views, Likes और Replies भी खत्म हो सकते थे। अब यूजर्स 15 मिनट के भीतर गलती सुधार सकेंगे और अपनी Story की पुरानी Engagement भी बनाए रख सकेंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts