Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 1075 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 1.16 करोड़ की 9700 लीटर BLACK FORT रम बरामद; चालक गिरफ्तार

भोपाल के निशातपुरा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1075 पेटी BLACK FORT प्रीमियम रम से भरा ट्रक जब्त किया है। ट्रक से करीब 9700 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 96 लाख रुपए बताई गई है। 
भोपाल में 1075 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 1.16 करोड़ की 9700 लीटर BLACK FORT रम बरामद; चालक गिरफ्तार
भोपाल के निशातपुरा में पुलिस ने 1075 पेटी BLACK FORT रम से भरा ट्रक पकड़ा। 

भोपाल में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक आयशर ट्रक जब्त किया है। ट्रक से BLACK FORT प्रीमियम रम की करीब 9700 लीटर शराब बरामद हुई है। जब्त शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए बताई गई है, जबकि ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए है। इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और अब शराब के अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश की जा रही है।

भोपाल में कहां पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक?

पुलिस के मुताबिक, शराब से भरा आयशर ट्रक गांधी नगर से करोंद की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान निशातपुरा पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भागने लगा। भागने के दौरान ट्रक ने आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।

भोपाल में MD ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की महिला गिरफ्तार, दुपट्टे की गांठ में छिपा रखी थी 1.35 लाख की ड्रग्स

ट्रक से मिलीं BLACK FORT रम की 1075 पेटियां

जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। ट्रक में BLACK FORT प्रीमियम रम की कुल 1075 पेटियां रखी हुई थीं। इनमें करीब 9700 लीटर शराब होने की जानकारी सामने आई है। शराब की पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड, रायसेन का नाम दर्ज था। हालांकि, पुलिस को शराब के परिवहन और खरीदी-बिक्री से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसी वजह से शराब के परिवहन को अवैध मानते हुए कार्रवाई की गई।

मुरैना में 75 लाख के घी से भरा टैंकर जब्त; मिलावट की आशंका, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

1.16 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त, चालक गिरफ्तार

निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया (38), निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार किया है।

  • अंग्रेजी शराब: BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां।
  • शराब की मात्रा: करीब 9700 लीटर।
  • शराब की कीमत: लगभग 96 लाख रुपए।
  • आयशर ट्रक की कीमत: करीब 20 लाख रुपए।
  • कुल जब्ती: 1 करोड़ 16 लाख रुपए।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब के परिवहन और खरीद-बिक्री के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts