Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर के भेड़ाघाट में भीषण हादसा: ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

जबलपुर के भेड़ाघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत और दो घायल हुए हैं।
जबलपुर के भेड़ाघाट में भीषण हादसा: ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत
जबलपुर के भेड़ाघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 3 बजे सोनू ढाबे के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि मक्का से भरा ट्रक शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहा था। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर पलट गया।

हादसे में इन तीन लोगों की मौत

सब इंस्पेक्टर अभिषेक कैथवास के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोनू भंडारी निवासी रामपुर (गोरखपुर), बलराम सिंह निवासी मुरैना और धर्मेंद्र आदिवासी के रूप में हुई है। धर्मेंद्र ढाबे में कर्मचारी था। हादसे में सोनू और ढाबा संचालक घायल हुए हैं।

X Post

सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जबकि कुछ ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो, कार और पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक लोगों को कुचलते हुए पलट गया।

Jabalpur

ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने ट्रक (MP 20 HB 1200) जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts