Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में आधी रात गोलियों की बौछार! गोधा एस्टेट के गेट पर बदमाश ने दागीं 6 गोलियां, बिल्डर को डराने का शक

इंदौर के गांधी नगर स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी में बुधवार आधी रात गोलियों की बौछार से सनसनी फैल गई। हेलमेट पहनकर पहुंचे बदमाश ने पिस्टल से एक के बाद एक 6 फायर किए। गार्ड उसे पकड़ने दौड़ा तो आरोपी फरार हो गया। मौके से छह खाली खोखे मिले हैं। पुलिस बिल्डर को डराने की आशंका समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है।
इंदौर में आधी रात गोलियों की बौछार! गोधा एस्टेट के गेट पर बदमाश ने दागीं 6 गोलियां, बिल्डर को डराने का शक
प्रतीकात्मक फ़ोटो

इंदौर - शहर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते नजर आए। गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक बेखौफ हथियारबंद बदमाश ने गोधा एस्टेट कॉलोनी के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हेलमेट पहनकर पहुंचे आरोपी ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक छह गोलियां दाग दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट ने NSA डोभाल को समन भेजने का दिया आदेश, भारत की तीन अदालतों से मांगा सहयोग

आधी रात पिस्टल लेकर पहुंचा, गेट पर बरसाईं गोलियां

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। गोधा एस्टेट कॉलोनी के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड बुद्धदेव सेन ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक वहां पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बदमाश ने पिस्टल निकालकर लगातार छह फायर कर दिए। अचानक गोलियां चलने से आसपास दहशत फैल गई।फायरिंग की आवाज सुनते ही गार्ड बदमाश की तरफ दौड़ा और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेजी से मौके से भाग निकला। वारदात के बाद गार्ड ने तत्काल सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद पटेल को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में 1075 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 1.16 करोड़ की 9700 लीटर BLACK FORT रम बरामद; चालक गिरफ्तार

मौके पर मिले 6 खाली खोखे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल से चली छह गोलियों के खाली कारतूस के खोखे मिले। सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद पटेल की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।हेलमेट पहनकर आने के कारण आरोपी की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। शुरुआती जांच में देर रात तक पुलिस को कोई ठोस सीसीटीवी फुटेज या अहम सुराग नहीं मिला था। अब पुलिस आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: GTA 6 Launch : 13 साल बाद Vice City में लौटे खिलाड़ी, 212GB स्टोरेज और 9 हजार करोड़ का बजट; जानिए गेम में क्या है खास?

बिल्डर को डराने की साजिश तो नहीं? पुलिस खंगाल रही एंगल

गोधा एस्टेट के गेट पर हुई इस फायरिंग के पीछे आखिर किसका हाथ है और बदमाश का निशाना कौन था, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस वारदात को कॉलोनी के बिल्डर को डराने या किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश के एंगल से भी जांच रही है। हालांकि, अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

रोहित गोदारा गैंग की धमकी के बाद फिर फायरिंग से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लसूड़िया क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी मिली थी। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, बाद में उनके बेटे को भी धमकाया गया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts