PlayBreaking News

मैत्रेय का बेन्ने डोसा!90% लोग कर देते हैं ये गलती! इसलिए घर का डोसा नहीं बनता क्रिस्पी

अवधपुरी के फूड जोन में स्थित मैत्रेय का बेन्ने डोसा लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया से लेकर लोकल भीड़ तक, हर कोई इसके क्रिस्पी टेक्सचर और बटर फ्लेवर की चर्चा कर रहा है। आइए जानते है कि आखिर ये बनता कैसे है?
Follow on Google News
90% लोग कर देते हैं ये गलती! इसलिए घर का डोसा नहीं बनता क्रिस्पी

भोपाल।हम हर डिश घर पर बना सकते हैं, लेकिन कुछ डिशेज ऐसी होती हैं जो सिर्फ रेसिपी से नहीं, बल्कि सही समझ, सही टाइमिंग और थोड़ा सा धैर्य मांगती हैं। डोसा उन्हीं में से एक है। बाहर से देखने में यह जितना सिंपल लगता है, अंदर से उतना ही डिटेल और टेक्निक वाला होता है। इसका असली जादू सही बैटर, सही फर्मेंटेशन और सही तवे की गर्मी में छुपा होता है। थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ा, तो क्रंच भी गायब और टेस्ट भी फीका।

आज हम बात कर रहे हैं एक खास डोसे की बेनने डोसा, जो अपने मक्खन जैसे स्वाद और कुरकुरी टेक्सचर के लिए जाना जाता है। 
भोपाल के अवधपुरी फूड जोन में स्थित एक जगह है मैत्रेय, जहां इस डिश को खास अंदाज में परोसा जा रहा है। यहां संचालक प्रतीक टेंभरे लोगों को कई तरह के साउथ इंडियन फ्लेवर स्ट्रीट पर परोस रहे है। वहीं शेफ राकेश बताते हैं कि असली बेन्ने डोसा कैसे बनता है?
अब चलिए इसे घर पर बनाने का पूरा प्रोसेस समझते हैं- स्टेप बाय स्टेप।

Shorts

बैटर के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients)

  • 2 कप चावल (इडली या डोसा राइस बेहतर रहेगा)
  • 1 कप उड़द दाल अन्य दालें
  • 1/2 कप पोहा (flattened rice)
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी (भिगोने के लिए)

बैटर तैयार करने की प्रोसेस

डोसे का बैटर जितना सही होगा, डोसा उतना ही परफेक्ट बनेगा। चावल और उड़द दाल या अन्य दाल को अलग-अलग 6–8 घंटे के लिए भिगो दें। साथ में मेथी दाना भी उड़द दाल में डाल दें। पोहा को भी 20–30 मिनट भिगोना है। अब सबको अलग-अलग पीसना है। पहले उड़द दाल को स्मूद और फ्लफी पेस्ट की तरह पीसें। फिर चावल और पोहा को हल्का दानेदार टेक्सचर में पीसें। दोनों को मिलाकर एक बड़े बर्तन में रख दें। अब इसमें नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा बस बहने वाला होना चाहिए। अब सबसे जरूरी हिस्सा- फर्मेंटेशन। इसे 8 से 12 घंटे तक किसी गर्म जगह पर ढककर छोड़ दें। जब बैटर हल्का फूल जाए और उसमें हल्की खटास आ जाए, तभी समझिए असली बेस तैयार है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : भोपाल-इंदौर समेत तपेगा पूरा प्रदेश, 12 मई से लू का अलर्ट; रतलाम 44°C के साथ सबसे गर्म

बेन्ने डोसा बनाने की असली टेक्निक

अब आता है वो हिस्सा जो इस डिश को खास बनाता है। तवा लें, उसे अच्छी तरह गर्म करें। अब थोड़ा सा तेल या मक्खन डालें। बेन्ने डोसा में मक्खन ही इसका सिग्नेचर है, इसलिए इसमें कंजूसी नहीं होती।

अब एक करछी बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं। इसे बहुत पतला भी नहीं करना और बहुत मोटा भी नहीं छोड़ना। जैसे ही बैटर फैल जाए, ऊपर से ढेर सारा घी या मक्खन डालें। अब इसे धीमी से मध्यम आंच पर पकने दें। डोसा नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी होना चाहिए, लेकिन ऊपर से हल्का सॉफ्ट रहे।

स्टफिंग और फ्लेवर (अगर चाहें तो)

हालांकि बेन्ने डोसा अक्सर सादा भी खाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसमें हल्का मसाला जोड़ सकते हैं उबले आलू का मसाला (प्याज, हल्दी, राई, करी पत्ता के साथ) या सिर्फ हरी चटनी और सांभर लेकिन असली स्टाइल में इसे बस घी मक्खन और चटनी के साथ ही परोसा जाता है।

शेफ राकेश बताते हैं कि बेन्ने डोसा में तीन चीजें गेम चेंजर हैं बैटर का फर्मेंटेशन सही होना चाहिए, तवा हमेशा सही तापमान पर होना चाहिए और भरपूर मात्रा में घी और मक्खन। अगर ये तीन चीजें सही हो गईं, तो आपका डोसा किसी भी होटल से कम नहीं लगेगा।

अब बेन्ने डोसा को गरमा-गरम सर्व करें। साथ में नारियल चटनी, टमाटर चटनी और सांभर रखें।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts