PlayBreaking News

PF Balance:जून-जुलाई में आ सकता है ब्याज, राशि क्रेडिट हुई या नहीं? ऐसे मिनटों में करें चेक

जून-जुलाई में पीएफ खाते में ब्याज की राशि क्रेडिट होने की उम्मीद है। राशि जमा हुई या नहीं, यह मिनटों में घर बैठे चेक किया जा सकता है।
Follow on Google News
जून-जुलाई में आ सकता है ब्याज, राशि क्रेडिट हुई या नहीं? ऐसे मिनटों में करें चेक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है। मार्च 2026 में यह फैसला लिया गया था लेकिन अब वित्त वर्ष शुरू हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और करोड़ों कर्मचारी अपने EPF खाते में ब्याज की राशि आने का इंतजार कर रहे हैं। हर EPF सब्सक्राइबर के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खातों में ब्याज कब तक क्रेडिट होगा।

अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार

श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने 8.25% ब्याज दर की सिफारिश कर दी है। हालांकि यह ब्याज तब तक खातों में जमा नहीं किया जा सकता जब तक केंद्र सरकार इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं करती। यही वजह है कि इस बार ब्याज क्रेडिट होने में देरी देखने को मिल रही है। फिलहाल EPFO की ओर से कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।

जून-जुलाई में आ सकता है ब्याज

जानकारी के मुताबिक सरकारी मंजूरी रिकॉर्ड अपडेट और लाखों खातों के मिलान की प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 2025 में बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स के खातों में जून और जुलाई के दौरान ब्याज क्रेडिट हुआ था। माना जा रहा है कि इस बार भी जून या जुलाई में EPF खातों में ब्याज जमा हो सकता है, बशर्ते सरकार जल्द मंजूरी दे दे।

ये भी पढ़ें: मोबाइल, Wi-Fi, स्ट्रेस और ब्रेन ट्यूमर का डर! क्या सच में फोन से बढ़ता है कैंसर का खतरा? जानिए इसके लक्षण और सच्चाई

देरी से नहीं होगा कोई नुकसान

कई कर्मचारियों को यह चिंता रहती है कि ब्याज क्रेडिट होने में देरी से उन्हें नुकसान हो सकता है। लेकिन EPFO नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होता। EPF स्कीम 1952 के पैराग्राफ 60 के तहत ब्याज की गणना हर महीने के रनिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है। भले ही पासबुक में एंट्री बाद में दिखाई दे, लेकिन ब्याज पूरे पात्र बैलेंस पर ही जोड़ा जाता है। यानी प्रशासनिक देरी का आपके कुल ब्याज पर कोई असर नहीं पड़ता।

ऐसे चेक करें EPF बैलेंस और ब्याज अपडेट

जब ब्याज क्रेडिट हो जाएगा, तब पासबुक में “Int. Updated up to 31/03/2026” लिखा दिखाई देगा। कर्मचारी अपने खाते की जानकारी कई डिजिटल माध्यमों से चेक कर सकते हैं।

UMANG App: स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करके EPF बैलेंस और पासबुक देखी जा सकती है।

EPFO Member e-Sewa Portal: EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके पासबुक और ब्याज अपडेट चेक किया जा सकता है।

मिस्ड कॉल सुविधा: UAN से लिंक मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस की जानकारी ली जा सकती है।

SMS सर्विस: 7738299899 पर “UAN EPFOHO ENG” लिखकर SMS भेजने पर बैलेंस की जानकारी मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड बिकवाली! 2026 में अब तक भारतीय बाजार से निकाले ₹2.87 लाख करोड़, सिर्फ 15 दिनों में ₹62,853 करोड़ की निकासी

ये अपडेट जरूर रखें

EPFO सेवाओं का फायदा लेने के लिए आपका UAN एक्टिव होना जरूरी है। साथ ही आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी UAN से लिंक होना चाहिए। तभी आप आसानी से अपना बैलेंस और ब्याज अपडेट देख पाएंगे।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts