Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hanuman Ansh OTT Release: 2 करोड़ का बजट और 452 करोड़ की कमाई! अब Sony LIV पर आ रही 'हनुमान अंश', जानें रिलीज डेट

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश 27 नवंबर को Sony LIV पर रिलीज होगी। जानिए फिल्म का OTT रिलीज डेट, 2 करोड़ के बजट में हुई बॉक्स ऑफिस कमाई और इसकी कहानी।
Hanuman Ansh OTT Release: 2 करोड़ का बजट और 452 करोड़ की कमाई! अब Sony LIV पर आ रही 'हनुमान अंश', जानें रिलीज डेट

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। करीब 80 दिनों तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने शुक्रवार को एक प्रोमो जारी कर इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' अब OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 27 नवंबर को स्ट्रीम की जाएगी। Sony LIV के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो के साथ लिखा गया, 'एक दिव्य शक्ति, एक असाधारण कहानी। पूरे देश की चहेती फिल्म अब आ रही है आपके घर। हनुमान अंश, 27 नवंबर को Sony LIV पर।' OTT रिलीज की घोषणा के बाद फिल्म के फैंस काफी उत्साहित हैं। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसकी कहानी का आनंद ले सकेंगे।

2 करोड़ के बजट में फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 342.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 452.86 करोड़ रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की है। फिल्म को शुरुआत में भले ही धीमी ओपनिंग मिली, लेकिन दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई।

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने कई चर्चित पैन इंडिया फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। कम बजट में इतनी बड़ी कमाई ने फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

Hanuman Ansh

क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?

फिल्म की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी मां को खोने के बाद वह जीवन, मृत्यु और ईश्वर से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने निकलता है। इस खोज में वह उत्तर भारत की यात्रा करता है और अलग-अलग लोगों के दुख, परेशानियों और जीवन के अनुभवों को करीब से समझता है। उसकी यह आध्यात्मिक यात्रा धीरे-धीरे उसे नीम करोली बाबा के जीवन और व्यक्तित्व की ओर ले जाती है।

फिल्म में आस्था, आध्यात्मिकता और जीवन के गहरे सवालों को दिखाया गया है। अब OTT पर रिलीज होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों के बीच फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts