Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुकेश खन्ना पर भड़कीं सोनाक्षी, उठाए थे एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल, बोलीं- हमें खबरों का हिस्सा ना बनाएं

Follow on Google News
मुकेश खन्ना पर भड़कीं सोनाक्षी, उठाए थे एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल, बोलीं- हमें खबरों का हिस्सा ना बनाएं
एक्टर मुकेश खन्ना के बयानों पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अगली बार अगर मेरी परवरिश पर सवाल उठाए तो याद रखें कि उसी परवरिश ने मुझे आपको सम्मान से जवाब देना सिखाया है। सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिखते हुए कहा, ‘मुकेश खन्ना सर, हाल ही में मैंने आपका बयान पढ़ा, जिसमें आपने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने पर मेरे पिता के संस्कारों पर सवाल उठाए। मैं आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट (KBC शो) पर दो महिलाएं थीं और दोनों ही सवाल का जवाब नहीं दे सकें। लेकिन आपने केवल मेरा नाम लिया।’

आप रामायण का पाठ भूल गए हैं- सोनाक्षी  

सोनाक्षी ने लिखा, ‘हां, शायद उस दिन मुझसे थोड़ी भूल हो गई, जोकि आमतौर पर एक इंसान से हो जाती है। मुझे उस समय याद नहीं आया था कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी। लेकिन इतना साफ है कि आप भगवान राम द्वारा सिखाए गए माफ करने और भूलने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं। अगर भगवान राम मंथरा को माफ कर सकते हैं, अगर वह कैकेयी को माफ कर सकते हैं। अगर वे महान युद्ध के बाद रावण को भी माफ कर सकते हैं तो आप यकीनन इसकी तुलना में इतनी छोटी सी बात को छोड़ सकते हैं। 

मुझे आपकी माफी नहीं चाहिए 

सोनाक्षी ने आगे लिखा, ‘मुझे आपकी माफी की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं चाहती हूं कि आप भी इस बात को भूल जाएं। बार-बार एक ही बात को उठाने का कोई फायदा नहीं है। इसे यहीं खत्म करें ताकि मैं और मेरा परिवार किसी और विवाद का हिस्सा न बनें।’

क्या है पूरा मामला

हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा था कि आज कल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है। उन्होंने सोनाक्षी को रामायण की जानकारी न होने के लिए पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया था। ये पूरा मामला 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो से शुरू हुआ, जब सोनाक्षी रामायण के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के मुकेश खन्ना, सोनाक्षी की परवरिश पर उठाया सवाल, सनातन के अधूरे ज्ञान के लिए माता-पिता जिम्मेदार
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts