Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय ने विभीषण बनकर कमाए 6 करोड़, कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए दान की पूरी फीस!

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण का किरदार निभाने के लिए मिली करीब 6 करोड़ रुपये की फीस कैंसर पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए दान कर दी है ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी हो रही है।
‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय ने विभीषण बनकर कमाए 6 करोड़, कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए दान की पूरी फीस!
विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ की 6 करोड़ रुपये की फीस कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए की दान

बॉलीवुड में कई सितारे अपनी फिल्मों और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी कमाई से जरूरतमंदों की जिंदगी संवारने का काम करते हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी एक ऐसी ही पहल को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण का किरदार निभाने के लिए मिली करीब 6 करोड़ रुपये की पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए दान कर दी है ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी हो रही है। हालांकि, विवेक ओबेरॉय की ओर आधिकारिक बयान और दान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद से पुराना नाता

विवेक ओबेरॉय के लिए जरूरतमंदों की मदद करना कोई नया काम नहीं है। अभिनेता लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। खासतौर पर कैंसर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों की सहायता करने में उनकी दिलचस्पी रही है।वह कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) के साथ भी काम कर चुके हैं। इस संस्था के जरिए कैंसर मरीजों को इलाज और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, पहले दिन कमाए ₹127.50 करोड़!

‘रामायण’ में विभीषण बनेंगे विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय के इस फैसले के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘रामायण’ भी चर्चा में आ गई है। निर्देशक नितेश तिवारी इस पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। रामायण की कहानी में विभीषण का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है। विभीषण लंकापति रावण के भाई थे, लेकिन उन्होंने रावण के गलत फैसलों और अधर्म का साथ देने से इनकार कर दिया था। जब रावण ने माता सीता का हरण किया और भगवान राम के खिलाफ युद्ध का रास्ता चुना, तब विभीषण ने धर्म का साथ देते हुए श्रीराम की शरण ली थी। 

[instagram-post link="https://www.instagram.com/p/DfYxZpgjOWA/?img_index=1"]

क्यों खास है नितेश तिवारी की ‘रामायण’?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित आगामी फिल्मों में शामिल है। फिल्म को बड़े बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी सहयोग के साथ तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता की कई वजहें हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय विभीषण के महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति और रामायण की लोकप्रिय कथा को नए सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म के विजुअल्स, सेट और तकनीकी स्तर को लेकर भी काफी चर्चा है। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके किरदारों तक, हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

Ramayana Movie Review: भव्य VFX, दमदार स्टारकास्ट और शानदार म्यूजिक, कैसी है नितेश तिवारी की रामायण?

सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय की हो रही तारीफ

करीब 6 करोड़ रुपये की फीस दान करने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स उनके इस कदम को इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। कुछ लोग उन्हें असल जिंदगी का हीरो कह रहे हैं, तो कई यूजर्स का मानना है कि जरूरतमंद बच्चों के इलाज के लिए इतनी बड़ी रकम देना बेहद सराहनीय पहल है। हालांकि, विवेक ओबेरॉय की ओर आधिकारिक बयान और दान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts