PlayBreaking News

चुनाव प्रचार खत्म :PM मोदी का बंगाल को भावुक पत्र, लिखा- लोगों का खूब प्यार मिला, बदलाव का वक्त, पढ़े और क्या कहा...

लेटर के साथ-साथ पीएम मोदी ने एक ऑडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बंगाल के लोगों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस संदेश में उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना उनका सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है।
Follow on Google News
PM मोदी का बंगाल को भावुक पत्र, लिखा- लोगों का खूब प्यार मिला, बदलाव का वक्त, पढ़े और क्या कहा...

नई दिल्ली/ कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को एक भावनात्मक खुले पत्र के जरिए संबोधित किया। सोमवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया, जिसके साथ ही 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक गतिविधियों का दौर थम गया।

विकसित बंगाल के विजन पर जोर

अपने पत्र में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान मिले अनुभवों को साझा करते हुए विकसित बंगाल” के अपने विजन को दोहराया। उन्होंने लिखा कि राज्य के लोगों में बदलाव की इच्छा साफ दिखाई दे रही है और हर वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और व्यापारी- एक मजबूत और विकसित बंगाल के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: बिरयानी के बाद खाया तरबूज… और उजड़ गया पूरा परिवार, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बंगाल के विकास में केंद्र सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है और राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका संकल्प है।

एक्स पर लिखा- प्रचार के दौरान भरपूर प्यार मिला

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट साझा करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जो अपार प्यार और आशीर्वाद मिला, उसने उन्हें नई ऊर्जा दी है।

यह भी पढ़ें: अब नहीं लगेगा जाम! AI ने संभाली ट्रैफिक की कमान, सिग्नल खुद तय करेगा रास्ता

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल की जनता का यह स्नेह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और यही ऊर्जा उन्हें राज्य के विकास के लिए और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करती है।

Twitter Post

ऑडियो संदेश भी किया जारी

लेटर के साथ-साथ पीएम मोदी ने एक ऑडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बंगाल के लोगों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस संदेश में उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना उनका सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य के भविष्य को तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।

Twitter Post

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने एक अन्य संदेश में कहा कि 29 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक हो सकता है, अगर लोग बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts