PlayBreaking News

NEET UG 2026 :एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां कैंसिल

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले NMC ने बड़ा फैसला लिया है। सभी मेडिकल कॉलेजों को 2 और 3 मई को छात्रों को छुट्टी न देने का निर्देश दिया गया है। यह कदम परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए उठाया गया है। पहले पेपर लीक जैसे मामलों को देखते हुए सरकार इस बार पूरी सख्ती बरत रही है।
Follow on Google News
एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां कैंसिल

मई में होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा से पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि 2 और 3 मई 2026 को किसी भी मेडिकल छात्र को छुट्टी न दी जाए। इसका मतलब साफ है कि जिन छात्रों की छुट्टी पहले से मंजूर थी, उन्हें भी रद्द किया जा सकता है।

कब है NEET UG 2026 परीक्षा?

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, रविवार को आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर में मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाती है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है।

छुट्टियां रद्द करने का क्या है कारण?

NMC ने 23 अप्रैल 2026 को एक नोटिस जारी कर यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया है। आयोग का कहना है कि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी या गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह जरूरी कदम है।

पिछले कुछ सालों में NEET परीक्षा को लेकर कई विवाद सामने आए हैं, जिनमें पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं। ऐसे में इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है।

नोटिस में क्या कहा गया?

NMC ने अपने नोटिस में साफ कहा है कि मेडिकल कॉलेज 2 और 3 मई को छात्रों को छुट्टी न दें, सिवाय बहुत जरूरी या आपात स्थिति के। साथ ही कॉलेजों को यह भी कहा गया है कि वे छात्रों को जागरूक करें, ताकि वे किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हों जो परीक्षा के नियमों के खिलाफ हो।

ये भी पढ़ें: SSC Exam 2026 : गलत सवाल पर मिलेंगे फुल मार्क्स, छात्रों के लिए बड़ी राहत

पहले भी विवादों में रही NEET परीक्षा

NEET परीक्षा पहले भी कई बार विवादों में रही है। खासकर NEET UG 2024 में पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया था।

बिहार में इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और आरोप था कि उम्मीदवारों से लाखों रुपये लेकर पहले ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया। इस मामले की जांच बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई थी।

परीक्षा की पारदर्शिता पर फोकस

सरकार और NMC इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। यही वजह है कि परीक्षा से पहले ही सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला इसी दिशा में एक कोशिश है, ताकि NEET UG 2026 बिना किसी विवाद और गड़बड़ी के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts