Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जब दोस्ती बनी मोटिवेशन,तीन दोस्तों ने एक साथ पास की UPSC, पूरा किया अफसर बनने का सबसे बड़ा सपना

Friendship Day Special: अलग-अलग शहरों में रहने वाले तीन दोस्तों ने हर रात ऑनलाइन ग्रुप स्टडी कर UPSC में सफलता हासिल की। सिद्धार्थ, चंद्रप्रभा और खुशहाली की यह प्रेरणादायक दोस्ती बताती है कि सही साथ और लगातार मेहनत से सबसे कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। आईए जानते है तीनों की दोस्ती की कहानी।
तीन दोस्तों ने एक साथ पास की UPSC, पूरा किया अफसर बनने का सबसे बड़ा सपना
सिद्धार्थ श्रीवास्तव, चंद्रप्रभा शर्मा और खुशहाली सोलंकी ने दोस्ती की नई मिसाल दी है।

कहते हैं सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुश्किल रास्तों को भी आसान बना दे। आज फ्रेंडशिप डे पर जानिए तीन ऐसे दोस्तों के बारे में, जिन्होंने एक-दूसरे का साथ देकर UPSC जैसी सबसे कठिन परीक्षा भी जीत ली। जिसने अकेलेपन और कठिन तैयारी को मात देकर सफलता का इतिहास रच दिया, एक छोटे से स्टडी ग्रुप से शुरू हुई यह अनोखी दोस्ती आज तीन बड़े अधिकारियों की कामयाबी की मिसाल बन चुकी है।

यूपीएससी की तैयारी को अक्सर अकेलेपन का सफर माना जाता है, लेकिन सिद्धार्थ श्रीवास्तव, चंद्रप्रभा शर्मा और खुशहाली सोलंकी ने इसे अलग बना दिया। तीनों रोज रात 10 बजे ऑनलाइन कॉल पर जुड़ते थे। दिनभर की पढ़ाई पर चर्चा करते, एक-दूसरे के मॉक इंटरव्यू लेते और अपनी गलतियों को सुधारते थे। जब किसी का मन टूटता, तो बाकी दो दोस्त उसे हिम्मत देते थे। यही साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया।

सिद्धार्थ ने छठे प्रयास में पाई सफलता

इन तीनों दोस्तों की सफलता का कारण इनकी सच्ची और पक्की दोस्ती ही है। वाराणसी के रहने वाले सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने आईआईटी-बीएचयू से इंजीनियरिंग की थी। उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी मेहनत से यूपीएससी की तैयारी की। कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने छठे प्रयास में 118वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

/img/404/1785662883687
 सिद्धार्थ श्रीवास्तव IPS Officer

 ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 : एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, घर के पास मिलेगा सेंटर, हर सवाल के लिए बढ़ा समय; केंद्र सरकार ने लागू किए बड़े बदलाव

चंद्रप्रभा ने विदेश से लौटकर चुनी देश सेवा

महाराष्ट्र की चंद्रप्रभा शर्मा ने अमेरिका से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने देश लौटकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत के बाद उन्होंने भी अपने छठे प्रयास में 289वीं रैंक हासिल की और आईआरएस अधिकारी बनीं।

/img/404/1785662639043

चंद्रप्रभा शर्मा UPSC AIR 289

 खुशहाली बनीं आईएएस

राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली खुशहाली सोलंकी ने एनआईटी सूरत से पढ़ाई की। शुरुआती दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दोस्तों के साथ मिलकर तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में 61वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बन गईं। उनका सपना लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी मदद करना है।

/img/404/1785662782200

खुशहाली सोलंकी UPSC AIR 61

 ये भी पढ़ें: आधी रात तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भाग रही दुल्हन, हुई मौत, 10 दिन पहले 22 साल बड़े लड़के से हुई थी शादी

दोस्ती बनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत

इन तीनों दोस्तों की कहानी बताती है कि सच्चे दोस्त सिर्फ मुश्किल समय में साथ नहीं खड़े होते, बल्कि मंजिल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी दोस्ती और सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts