Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, ₹60 हजार स्टाइपेंड, ऐसे करें अप्लाई

MEA Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र और ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवा 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। छह महीने की इंटर्नशिप अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक होगी। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और यात्रा खर्च की पूरी जानकारी।
विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, ₹60 हजार स्टाइपेंड, ऐसे करें अप्लाई
MEA Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है या अभी फाइनल ईयर में हैं और विदेश मंत्रालय के कामकाज को करीब से समझना चाहते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

MEA Internship 2026 के लिए कुछ जरूरी योग्यता और शर्तें तय की गई हैं। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इस प्रोग्राम के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं या ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप वेबसाइट internship.mea.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

दो चरणों में होगा सिलेक्शन

विदेश मंत्रालय के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे चयन नहीं मिलेगा। पहले आवेदन की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। MEA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 7 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

हर महीने मिलेंगे ₹10 हजार

MEA Internship 2026 में चयनित उम्मीदवारों के लिए स्टाइपेंड भी तय किया गया है। इंटर्न को हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह इंटर्नशिप अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक चलेगी। यानी छह महीने के पूरे प्रोग्राम के दौरान उम्मीदवार को स्टाइपेंड के तौर पर कुल 60 हजार रुपये मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर की सड़क में अचानक समा गई जमीन! पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा, निगम की JCB दौड़ी

दिल्ली आने-जाने का खर्च भी मिलेगा

इस इंटर्नशिप की एक और खास बात यह है कि विदेश मंत्रालय उम्मीदवार के एक राउंड-ट्रिप हवाई सफर का खर्च भी वहन करेगा। यह हवाई किराया दिल्ली और उम्मीदवार के गृह राज्य की राजधानी या उसके कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बीच लागू इकोनॉमी क्लास किराए की अधिकतम सीमा के अनुसार होगा। हालांकि, दिल्ली में इंटर्नशिप के दौरान रहने और खाने का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा। यानी दिल्ली में रहने की व्यवस्था और उससे जुड़े खर्च की जिम्मेदारी चयनित इंटर्न की होगी।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मौका

MEA के नियमों के मुताबिक, हर इंटर्नशिप टर्म में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों को मौका दिया जाता है। इस टर्म में मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के उम्मीदवार भी इस टर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो 27 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts