Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर की सड़क में अचानक समा गई जमीन! पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा, निगम की JCB दौड़ी

पंढरीनाथ थाने के सामने अचानक धंसी सीमेंटेड सड़क, 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बना; निगम की JCB मौके पर पहुंची, लीकेज और पाइपलाइन खराबी की जांच शुरू.
इंदौर की सड़क में अचानक समा गई जमीन! पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा, निगम की JCB दौड़ी

इंदौर। शहर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पंढरीनाथ थाने के सामने सीमेंटेड सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते सड़क के बीचों-बीच 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने से मौके पर आवाजाही प्रभावित हुई और आसपास से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और सड़क को सुरक्षित करने का काम शुरू किया।नगर निगम को सड़क धंसने की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिली। इसके बाद निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धंसे हुए हिस्से की जांच शुरू की। फिलहाल गड्ढे को भरने और सड़क की मरम्मत का काम किया जा रहा है। निगम की टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि मरम्मत के बाद सड़क दोबारा न धंसे और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजा:5 रुपये के लालच में बैंक खाते खाली! फर्जी अस्पताल कर्मचारी बन ठगों ने महिला से लूटे 3.96 लाख

10 फीट नीचे तक धंसी सड़क, कारण तलाश रहा निगम

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मौके पर बनी सड़क सीमेंटेड है। इसके बावजूद उसके नीचे का हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के इस तरह बैठने के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों की नजर सड़क के नीचे से गुजर रही पाइपलाइनों पर भी है। यह देखा जा रहा है कि कहीं पानी का लीकेज, पाइपलाइन में खराबी या जमीन के भीतर किसी तरह की खाली जगह बनने के कारण सड़क तो नहीं धंसी।अधिकारियों का कहना है कि मौके का निरीक्षण करने और जांच पूरी होने के बाद ही सड़क धंसने की वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल निगम की प्राथमिकता गड्ढे को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने की है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में फिर तेंदुए की दस्तक! बिहाड़िया की फार्म हाउस कॉलोनी में कैमरे में कैद, रहवासियों में दहशत

पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं आईं सामने

इंदौर में सड़क धंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर में पाइपलाइन और ड्रेनेज के काम के बाद सड़क और पेवर्स धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब तीन साल पहले 24 घंटे जलापूर्ति के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान गोराकुंड क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई सड़क धंस गई थी।इसी तरह नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन डालने के बाद लगाए गए पेवर्स भी बारिश के बाद कई स्थानों पर नीचे बैठ गए। कई जगह सड़क का हिस्सा धंस गया, जबकि कुछ स्थानों पर पेवर्स ऊंचे-नीचे हो गए। व्यापारियों के मुताबिक कुछ जगहों पर पेवर्स करीब तीन फीट तक खराब हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: शतरंज सिखाने आया था शिक्षक, मासूम से कर बैठा आपत्तिजनक हरकत; कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

अब जांच बताएगी जमीन के नीचे क्या गड़बड़ हुई

पंढरीनाथ थाने के सामने सड़क धंसने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीमेंटेड सड़क के नीचे अचानक ऐसी स्थिति कैसे बनी। यदि वजह पाइपलाइन लीकेज या जमीन के भीतर पानी का रिसाव निकलती है तो निगम को संबंधित लाइन की भी जांच और सुधार करना होगा। फिलहाल निगम की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी है और जांच के बाद ही सड़क धंसने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts