Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MPESB ने जारी किया नायब तहसीलदार भर्ती का नोटिफिकेशन, 73 पदों पर होगी नियुक्ति

MPESB ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के जरिए 73 पद भरे जाएंगे। आवेदन 17 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेंगे। यह विभागीय परीक्षा मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के पात्र कर्मचारियों के लिए है। परीक्षा में दो पेपर होंगे और 14 नवंबर से परीक्षा शुरू होने की जानकारी दी गई है।
MPESB ने जारी किया नायब तहसीलदार भर्ती का नोटिफिकेशन, 73 पदों पर होगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए नायब तहसीलदार के कुल 73 पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह सामान्य भर्ती नहीं है। इसमें केवल मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के पात्र कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपनी सेवा अवधि, शैक्षणिक योग्यता और उम्र समेत सभी पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

73 पदों पर होगी भर्ती

MPESB ने नायब तहसीलदार के 73 पदों को दो कैडर में बांटा है।

क्लेरिकल कैडर: 46 पद

  • 32 नियमित
  • 14 बैकलॉग

पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर: 27 पद

  • 12 नियमित
  • 15 बैकलॉग

सभी पदों के लिए लेवल-9 वेतनमान निर्धारित है। इसमें वेतन 36,200 से 1,14,800 रुपये तक रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस विभागीय परीक्षा में वही कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो राजस्व विभाग की निर्धारित क्लेरिकल सर्विस या पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में कार्यरत हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित पद पर कम से कम 5 साल की सेवा पूरी होना जरूरी है। यह सेवा स्थायी या ऑफिशिएटिंग आधार पर हो सकती है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। निर्धारित विषयों में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और इंजीनियरिंग सहित अन्य मान्य स्नातक डिग्रियां शामिल हैं। उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक उम्मीदवार इस विभागीय परीक्षा में अधिकतम तीन बार शामिल हो सकता है।

दो पेपर की होगी परीक्षा

नायब तहसीलदार चयन परीक्षा में दो ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। पहले पेपर में सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में सरकारी सेवा नियम, राजस्व शब्दावली और राजस्व कानून एवं नियमों से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959, रेवेन्यू बुक सर्कुलर और लैंड रिकॉर्ड्स रूल्स से जुड़े विषय भी शामिल होंगे। परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत और SC-ST उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। परीक्षा 14 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। दो पेपर वाली परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आवेदन के माध्यम के अनुसार पोर्टल फीस भी देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी और व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद फाइनल फॉर्म और रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts