Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MPPSC की दो परीक्षाएं में 48% अभ्यर्थी ही पहुंचे, रही त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था  

इंदौर में रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2026 और विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा-2026 आयोजित हुई। पांच परीक्षा केंद्रों पर दोनों परीक्षाओं में कुल 1624 अभ्यर्थी शामिल हुए। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-प्रवेश पत्र स्कैनिंग और एचएचएमडी मशीन से जांच की गई।
MPPSC की दो परीक्षाएं में 48% अभ्यर्थी ही पहुंचे, रही त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था  
इंदौर। एमपीपीएससी की परीक्षाओं के लिए केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी

इंदौर।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2026 और विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा-2026 आयोजित की गई। दोनों परीक्षाएं दोपहर 12 से 3 बजे तक एक ही सत्र में ऑफलाइन माध्यम से हुईं। इंदौर संभागीय मुख्यालय में इसके लिए 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों परीक्षाओं में कुल 1624 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 1391 अभ्यर्थी सहायक नगर नियोजक और 233 अभ्यर्थी विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा के थे। कुल 48 ​प्रतिशत अ​अभ्यर्थी शामिल हुए ।

तीन स्तरों पर जांच और निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर नकल और अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और ,एचएचएमडी मशीन से अभ्यर्थियों की जांच की गई। केंद्रों पर वीओआईपी व्यवस्था भी रही।

ये भी पढ़ें: गांधीसागर पहुंची नई मादा चीता; मुख्यमंत्री ने बाड़े में छोड़ा, नाम रखा ‘राधा’, मप्र के दूसरे घर में अब 4 चीते

90 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए थे। परीक्षा केंद्र में केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति थी। आवश्यक दवाइयां ले जाने की भी अनुमति रही। जांच के दौरान पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी क्रमशः पुरुष और महिला वीक्षकों ने ली।

ये भी पढ़ें: विजयवर्गीय का राहुल पर बड़ा हमला-"देश जोड़ने वाले चाहिए,देश तोड़ने वाले नहीं"

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts