Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार के जमुई में कपल को भीड़ ने रास्ते में रोका, लड़की से बैड टच का आरोप; बदसलूकी का VIDEO वायरल, 3 आोरपी गिरफ्तार

बिहार के जमुई में बाइक सवार नाबालिग लड़का-लड़की को रास्ते में रोककर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। लड़की से बैड टच का भी आरोप है। घटना का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के जमुई में कपल को भीड़ ने रास्ते में रोका, लड़की से बैड टच का आरोप; बदसलूकी का VIDEO वायरल, 3 आोरपी गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों 19 सितंबर की शाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की कोशिश की और दोनों नाबालिगों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।

19 सितंबर की बताई जा रही घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जमुई एसपी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है।

Breaking News

वायरल VIDEO के आधार पर जांच

पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। इसके जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना की वजह और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है।

BJP और JDU ने भी दी प्रतिक्रिया

मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। JDU प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में मॉब जस्टिस की कोई जगह नहीं है और मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़ितों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts