500 KM का सफर करेंगे बाबा बागेश्वर, हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर निकलेंगे यात्रा पर, 11 अक्टूबर से MP के कई जिलों में होगा सफर..!

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने नवरात्रि के दौरान रथ यात्रा निकालने की घोषणा की है। बागेश्वर धाम की वेबसाइट पर यह कार्यक्रम 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक दर्ज है।
नवरात्रि में शुरू होगी बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस बार पदयात्रा के बजाय रथ के जरिए लोगों तक पहुंचने की योजना है। यात्रा की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। बागेश्वर धाम की वेबसाइट पर इसे ‘श्री आश्विन नवरात्रि रथ यात्रा’ के नाम से दर्ज किया गया है और कार्यक्रम की तारीख 11 से 19 अक्टूबर है। यात्रा पांच दिन की है। इसमें मध्य प्रदेश के पांच जिलों में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेंगें।
ग्वालियर: रतनजोत का जहरीला फल खाने से 10 बच्चे बीमार, 2 ICU में भर्ती; गांव में मचा हड़कंप
अमानगंज से टीकमगढ़ तक रूट
यात्रा पन्ना जिले के अमानगंज से शुरू होकर पवई, सागर, दमोह और हटा होते हुए टीकमगढ़ की ओर बढ़ सकती है। इस रूट में छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों का नाम सामने आया है। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी होगी।
रथ यात्रा में शामिल होंगे साधु-संत
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु, संत, महंत और महात्माओं के शामिल होगें। उन्होंने यात्रा के स्वरूप को धार्मिक आयोजन से जोड़ते हुए संतों की मौजूदगी का जिक्र किया है। यात्रा को लेकर बागेश्वर धाम और संबंधित इलाकों में तैयारियां शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है।
इंदौर की सड़क में अचानक समा गई जमीन! पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा, निगम की JCB दौड़ी
रात में होंगे धार्मिक कार्यक्रम्र
यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम वाले स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, हवन और पूजा जैसे कार्यक्रम भी शामिल है। फिलहाल रथ यात्रा को लेकर सबसे स्पष्ट जानकारी बागेश्वर धाम की वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम से मिलती है, जिसमें 11 से 19 अक्टूबर 2026 की तारीख दर्ज है। यात्रा के अंतिम रूट और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी आयोजकों की ओर से सामने आना बाकी है।



















