People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर
    व्यापार जगत

    ईडी ने अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ से ज्यादा मूल्य की 40 से अधिक संपत्तियां अस्थाई रूप से जब्त कीं

    इन संपत्तियों पर आरएचएफएल और आरसीएफएल से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में की गई कार्रवाई
    Publish Date: 3 Nov 2025, 12:32 PM (IST)Updated On: 3 Nov 2025, 10:34 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    मुबई। पिछले कुछ समय से कारोबार से जुड़े विवादों से घिरे चल रहे कारोबारी अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस समूह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 40 से ज्यादा संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। इन संपत्तियों में अनिल अंबानी का मुंबई के पाली हिल स्थित आलीशान निवास भी शामिल है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, पुणे, नोएडा, गाज़ियाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और अन्य शहरों में फैली कई वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियां भी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5(1) के तहत 31 अक्टूबर 2025 को की गई, जो अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डायवर्जन के मामलों से संबंधित है। ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) द्वारा की गई कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में जब्त किया गया है।

    आरएचएफएल-आरसीएफएल ने धन का दुरुपयोग किया

    जांच में यह सामने आया है कि इन दोनों कंपनियों ने जनता से जुटाई गई धनराशि का दुरुपयोग किया और उसे समूह से जुड़ी अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया। आरएचएफएल को 2,965 करोड़ रुपए और आरसीएफएल को 2,045 करोड़ रुपए के निवेश के रूप में इन कंपनियों को यस बैंक से भारी निवेश मिला था। दिसंबर 2019 तक इनमें से एक बड़ा हिस्सा डूब गया, आरएचएफएल पर 1,353.50 करोड़ रुपए और आरसीएफएल पर 1,984 करोड़ रुपए की बकाया रह गई। ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड, जो उसी समूह से जुड़ा था, को सेबी के नियमों के तहत प्रत्यक्ष रूप से समूह की वित्तीय कंपनियों में निवेश की अनुमति नहीं थी। इस नियम से बचने के लिए एक जटिल वित्तीय जाल तैयार किया गया, जिसमें म्यूचुअल फंड से जुटाई गई जनता की पूंजी को अप्रत्यक्ष रूप से यस बैंक के निवेशों के माध्यम से रिलायंस समूह की कंपनियों तक पहुंचाया गया। इस प्रकार, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डायवर्जन की एक परतदार प्रक्रिया तैयार की गई, जिससे समूह की विभिन्न इकाइयों को लाभ हुआ।

    कंपनियों को कर्ज देने में एस बैंक ने कीं गभीर चूकें

    ईडी ने जांच में यह भी पाया है कि यस बैंक द्वारा रिलायंस समूह की कंपनियों को दिए गए ऋणों में गंभीर नियंत्रण संबंधी गड़बड़ियां पाई गईं। कई मामलों में लोन आवेदन, स्वीकृति और समझौता एक ही दिन में पूरा कर लिया गया, और कभी-कभी तो राशि लोन स्वीकृति से पहले ही जारी कर दी गई। इसके अलावा, जरूरी दस्तावेजों को अधूरा या खाली छोड़ा गया, कुछ दस्तावेजों पर तारीखें नहीं थीं और कई मामलों में साइट निरीक्षण या व्यक्तिगत मुलाकातें भी नहीं हुईं। जांच में सामने आया कि जिन कंपनियों को यह ऋण दिया गया, वे वित्तीय रूप से कमजोर थीं या केवल कागजों पर सक्रिय थीं। सुरक्षा के तौर पर दी गई गारंटियां भी या तो अपर्याप्त थीं या पंजीकृत नहीं थीं या पूरी तरह गायब थीं। ईडी ने कहा यह सब केवल लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझकर की गई नियंत्रण विफलताएं थीं, जिनका उद्देश्य फंड को समूह के भीतर स्थानांतरित करना था।

    इस मामले की सीबीआई भी कर रही जांच

    जांच से यह स्पष्ट हुआ कि बड़ी रकम को समूह की आंतरिक कंपनियों में घुमाकर मुनाफा कमाने की कोशिश की गई और सार्वजनिक धन का अनुचित उपयोग किया गया। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी पहले से जांच कर रही है। सीबीआई की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि यस बैंक के सह-संस्थापक और तत्कालीन सीईओ राणा कपूर तथा उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच मिलीभगत से बैंक को भारी नुकसान हुआ। सीबीआई के अनुसार, राणा कपूर ने एकतरफा निर्णय लेकर रिलायंस समूह की कंपनियों में निवेश किया, जिससे बैंक को 2,700 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। यह पूरा मामला न केवल रिलायंस समूह की वित्तीय साख पर गहरा असर डालता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कॉर्पोरेट तंत्र में पारदर्शिता की कमी से किस तरह जनता का धन जोखिम में पड़ सकता है। ईडी की ताजा कार्रवाई से स्पष्ट है कि एजेंसी अब वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपना रही है और आने वाले दिनों में रिलायंस समूह के अन्य उपक्रमों की भी जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Anil Ambani

    ED

    Enforcement Directorate

    Assets Seized

    Financial Fraud

    Reliance Group

    Money laundering

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    Smriti Irani Birthday Special:तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    जन्मदिन विशेष:एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    West Asia Crisis : PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    भोपाल:एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    गैंगवार की आहट :गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    Power Cut Alert!भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    35KM के लिए हेलिकॉप्टर से बारात!MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....