Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता घटी :आर्थिक नीतियों पर लोग नाराज, 37 % पर पहुंची रेटिंग

हालांकि ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है, लेकिन रिपब्लिकन समर्थकों के बीच उनका प्रभाव बरकरार है। सर्वे के मुताबिक पार्टी के करीब 85 प्रतिशत समर्थक अब भी उनके साथ खड़े हैं।
आर्थिक नीतियों पर लोग नाराज, 37 % पर पहुंची रेटिंग

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है। एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक उनकी कुल अप्रूवल रेटिंग घटकर 37 प्रतिशत रह गई है, जबकि बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक उनकी नीतियों से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। खासकर अर्थव्यवस्था, महंगाई और विदेश नीति के मुद्दों पर लोगों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

आर्थिक नीतियों पर सबसे ज्यादा नाराज जनता

सर्वे के अनुसार, करीब 66 प्रतिशत अमेरिकी ट्रंप की आर्थिक नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं। अर्थव्यवस्था पर उनकी रेटिंग गिरकर 34 प्रतिशत पर आ गई है, जो पहले के मुकाबले सात अंक कम है। महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत ने आम लोगों की चिंता बढ़ाई है। महंगाई पर उनकी स्वीकृति 27 प्रतिशत और जीवन-यापन की लागत पर सिर्फ 23 प्रतिशत रह गई है, जहां 76 प्रतिशत लोगों ने असहमति जताई।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा अमेरिका : ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या बदलेगा गेम?

ईरान मुद्दे पर भी भरोसा कम हुआ

ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने भी ट्रंप की छवि को प्रभावित किया है। सर्वे में 66 प्रतिशत लोगों ने ईरान से निपटने के उनके तरीके को गलत बताया, जबकि केवल 33 प्रतिशत ने समर्थन किया। माना जा रहा है कि विदेश नीति के फैसलों का सीधा असर घरेलू आर्थिक भरोसे पर भी पड़ा है।

आव्रजन नीति को मिला मिला-जुला समर्थन

हालांकि आव्रजन के मुद्दे पर ट्रंप को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिला है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर उनकी नीतियों को 45 प्रतिशत लोगों ने सही ठहराया, जबकि 54 प्रतिशत इससे असहमत रहे। यह संकेत देता है कि कुछ मुद्दों पर अभी भी उनके समर्थकों का आधार कायम है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का जर्मनी पर डबल वार: हजारों सैनिकों की वापसी का ऐलान, यूरोपीय संघ की कारों पर 25% टैरिफ

राजनीतिक दलों पर भी घटा भरोसा

सर्वे में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में अमेरिकी किसी भी राजनीतिक दल पर भरोसा नहीं जता रहे हैं। आव्रजन, अर्थव्यवस्था, अपराध और महंगाई जैसे मुद्दों पर 23 से 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे किसी पार्टी पर भरोसा नहीं करते। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए मुद्दे पर भी 51 प्रतिशत लोगों ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों से दूरी दिखाई।

Featured News

रिपब्लिकन समर्थकों में अब भी मजबूत पकड़

हालांकि ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है, लेकिन रिपब्लिकन समर्थकों के बीच उनका प्रभाव बरकरार है। सर्वे के मुताबिक पार्टी के करीब 85 प्रतिशत समर्थक अब भी उनके साथ खड़े हैं। नवंबर में होने वाले मिड-टर्म चुनाव से पहले आए इस सर्वे को अहम माना जा रहा है। घटती लोकप्रियता ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकती है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे जनता का भरोसा दोबारा जीत पाते हैं या नहीं। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts