PlayBreaking News

अमेरिका में सुंदरता देखकर मिलती है नौकरी!ट्रंप ने इंटीरियर सेक्रेटरी की पत्नी से किया फ्लर्ट, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री डग बर्गम को उनकी पत्नी कैथरीन की सुंदरता देखकर अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी बनाया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक प्रोग्राम के दौरान यह टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद आलोचना और चर्चा दोनों शुरू हो गई हैं।
Follow on Google News
ट्रंप ने इंटीरियर सेक्रेटरी की पत्नी से किया फ्लर्ट, जानें क्या कहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 29 जनवरी 2026 को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि, उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम आकर्षक और सुंदर लगीं।

    ट्रंप ने यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम नशे की लत से निपटने से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के लिए रखा गया था। इस कार्यक्रम में डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम भी मौजूद थीं। कैथरीन ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए और ट्रंप की पहल का समर्थन किया।

    कैथरीन को देखकर लिया फैसला

    ट्रंप ने बताया कि, उन्होंने डग और कैथरीन बर्गम को पहली बार एक कैंपेन-स्टाइल वीडियो में देखा था। वीडियो में कैथरीन घोड़े पर सवार थीं। ट्रंप को उनकी सुंदरता इतनी प्रभावित करने वाली लगी कि, उन्होंने अपने सहयोगियों से पूछा- यह कौन है?

    जब ट्रंप को यह जानकारी मिली कि यह महिला डग बर्गम की पत्नी हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिसके पास इतनी प्रभावशाली और आकर्षक पत्नी है, उसे नौकरी देना सम्मान की बात है। इसके बाद ट्रंप ने डग बर्गम को इंटीरियर सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त कर दिया।

    डग बर्गम की उपलब्धियां

    ट्रंप ने डग बर्गम की व्यावसायिक सफलता और सियासी उपलब्धियों की भी तारीफ की। बर्गम नॉर्थ डकोटा के दो बार गवर्नर रह चुके हैं और अमेरिका में एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे कि बर्गम की सफलता में उनकी पत्नी की भूमिका अहम रही।

    ट्रंप ने कहा, ये एक बेहतरीन जोड़ी है। उनकी बड़ी सफलता में कैथरीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डग बर्गम नॉर्थ डकोटा में शानदार काम कर चुके हैं और उनके साथ कैथरीन की मौजूदगी ने उन्हें और भी सफल बनाया।

    इस तरह ट्रंप ने डग बर्गम के कार्यकाल और उनके अनुभव की तारीफ के साथ-साथ कैथरीन के व्यक्तित्व और आकर्षण का भी उल्लेख किया।

    कैथरीन ने साझा किया अनुभव

    कार्यक्रम में कैथरीन बर्गम ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने नशे की लत से लड़ाई और इस मुद्दे पर ट्रंप की पहल का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि, इस तरह के कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों को मदद भी पहुंचाते हैं। ट्रंप ने उनके अनुभव को सराहा और बार-बार कहा कि कैथरीन की प्रेरक भूमिका डग बर्गम की सफलता में महत्वपूर्ण रही।

    पहले भी महिलाओं को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं ट्रंप

    यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणियों में घिरे हों। उनके पिछले रिकॉर्ड में कई ऐसे बयान शामिल हैं, जिसमें उन्होंने महिलाओं की योग्यता की बजाय उनके रूप-रंग पर ध्यान दिया।

    ट्रंप ने इससे पहले अपने कई सहयोगी महिलाओं और विरोधी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इस तरह के बयान अक्सर ट्रंप को सियासी और सामाजिक आलोचनाओं के घेरे में ला देते हैं।

    आलोचना और समर्थन

    ट्रंप के ताजा बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज हो गई है। आलोचकों ने कहा कि, यह टिप्पणी असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना है। उनके मुताबिक, किसी सरकारी नियुक्ति को केवल किसी की पत्नी की सुंदरता से जोड़ना उचित नहीं है। वहीं कुछ समर्थकों ने इसे सिर्फ तारीफ और मजाक मानते हुए कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। उनका कहना है कि, किसी की पत्नी की खूबसूरती की तारीफ करना गलत नहीं माना जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: ट्रंप की इराक को सख्त चेतावनी! पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी को दोबारा PM बनाया तो समर्थन वापिस लेगा अमेरिका

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts