Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TRS कॉलेज में अतिथि विद्वानों को हटाने का विवाद गहराया, जांच में 603 छात्र मिले; विभागीय जांच होगी

रीवा के शासकीय ठाकुर रणमत सिंह (टीआरएस) कॉलेज में राजनीति विज्ञान के जनभागीदारी अतिथि विद्वानों को सेवा से पृथक करने का विवाद गहरा गया है। बिना ठोस कारण हटाए जाने की शिकायत के बाद कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जांच कराई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
TRS कॉलेज में अतिथि विद्वानों को हटाने का विवाद गहराया, जांच में 603 छात्र मिले; विभागीय जांच होगी
TRS कॉलेज में अतिथि विद्वानों को हटाने का विवाद गहराया

रीवा। कॉलेज प्रबंधन ने राजनीति विज्ञान में 400 विद्यार्थी बताते हुए अतिथि विद्वानों की आवश्यकता नहीं होने की बात कही थी, जबकि प्रशासनिक जांच में छात्रों की वास्तविक संख्या 603 पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी और विभागाध्यक्ष डॉ. गायत्री मिश्रा के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी है।

400 छात्र बताए, जांच में 603 मिले

जांच में सामने आया कि कॉलेज प्रबंधन ने राजनीति विज्ञान में विद्यार्थियों की संख्या 400 दर्शाते हुए अतिथि विद्वानों की आवश्यकता नहीं होने की बात कही थी। वहीं प्रशासनिक जांच में छात्रों की वास्तविक संख्या 603 पाई गई, जिसके बाद अतिथि विद्वानों को हटाने के फैसले पर सवाल खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: सागर के जूनियर सप्लाई ऑफिसर का एक साल में पांचवां तबादला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक लगाई और सरकार से मांगा जवाब

जांच दल को जानकारी देने में सहयोग नहीं करने का उल्लेख

जांच रिपोर्ट में जांच दल को समय पर जानकारी उपलब्ध न कराने और अपेक्षित सहयोग न देने का भी उल्लेख है। इसके अलावा रिपोर्ट में भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत करने और प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना की बात भी सामने आई है।

प्राचार्य और विभागाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा

गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गायत्री मिश्रा के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा की है। कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी है।

Breaking News

अतिथि विद्वान बोले-छात्रों की संख्या जानबूझकर कम बताई

पीड़ित अतिथि विद्वान शिवानंद मिश्रा ने कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग में छात्रों की संख्या जानबूझकर कम बताकर अतिथि विद्वानों को हटाया गया, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है छात्र हितों और उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए सेवाएं तत्काल प्रभाव से जारी रखी जानी चाहिए थीं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts