Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेना भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर सहित दो जिलों के युवाओं की परेशानी हुई कम

ग्वालियर-चंबल अंचल से सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मुरैना से मकरोनिया (सागर) के लिए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन गुरुवार से शुरू हो गई।
सेना भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर सहित दो जिलों के युवाओं की परेशानी हुई कम
सेना भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

ग्वालियर। भर्ती परीक्षाओं के दौरान पहले सामने आ चुकी भीड़ और हंगामे की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए यह विशेष व्यवस्था की है। दोनों विशेष ट्रेनों में छह जनरल सेकंड क्लास कोच और एक एसएलआर/डी कोच समेत कुल सात कोच रहेंगे।

मुरैना से मकरोनिया के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

मुरैना-मकरोनिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 01831 गुरुवार से शुरू हो गई। ट्रेन मुरैना से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर बानमोर होते हुए शाम करीब 5 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए रात 1:20 बजे मकरोनिया पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में परिवार बनकर करते थे सफर, यात्रियों का सामान करते थे चोरी; गुजरात के 7 आरोपी गिरफ्तार

इन तारीखों में चलेगी मुरैना-मकरोनिया ट्रेन

ट्रेन संख्या 01831 मुरैना से 1, 3, 4, 5, 6 और 8 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01832 मकरोनिया से 2, 4, 5, 6 और 7 अक्टूबर को रात 2:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे ग्वालियर और 10:25 बजे मुरैना पहुंचेगी।

भिंड से भी चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

भिंड-मकरोनिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 01833 भिंड से 2, 7, 9, 10 और 11 अक्टूबर को संचालित होगी। यह दोपहर 3:15 बजे भिंड से रवाना होकर सोनी, गोहद रोड, ग्वालियर, दतिया, झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई और सागर होते हुए रात 2:20 बजे मकरोनिया पहुंचेगी।

Breaking News

वापसी में ग्वालियर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी

ट्रेन संख्या 01834 मकरोनिया से 3, 10, 11 और 12 अक्टूबर को चलेगी। वापसी के दौरान ग्वालियर में इसका निर्धारित समय सुबह 10:30 से 10:35 बजे तक है और यह दोपहर 1:10 बजे भिंड पहुंचेगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति 139 या एनटीईएस के माध्यम से जांचने की अपील की है।

भीड़ और हंगामे को देखते हुए रेलवे की विशेष व्यवस्था

झांसी मंडल पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर-चंबल अंचल से बड़ी संख्या में युवाओं के सेना भर्ती रैली में शामिल होने की संभावना है। भर्ती परीक्षाओं के दौरान पहले भी रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ चुकी है और जनरल कोच में क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी है। पूर्व में हुए हंगामों को देखते हुए मकरोनिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं, जिनकी शुरुआत हो चुकी है और ये अलग-अलग दिन भिंड एवं मुरैना से चलेंगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts