Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक हादसे,शव लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, नर्स की मौत,बाइक समेत कुएं में गिरा युवक

धमतरी में डिवाइडर से टकराने के बाद एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी, 3 घायल; सूरजपुर के पर्री गांव में देर रात बाइक सवार युवक की मौत,छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। धमतरी के संबलपुर में नेशनल हाईवे-30 पर शव लेकर रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई।
छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक हादसे,शव लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, नर्स की मौत,बाइक समेत कुएं में गिरा युवक

सूरजपुर/धमतारी: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। धमतरी के संबलपुर में शव लेकर रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में महारानी अस्पताल की स्टाफ नर्स शबनम खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं सूरजपुर के पर्री गांव में देर रात बाइक सवार युवक बाइक समेत कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

धमतरी में एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट

धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस रायपुर से जगदलपुर लौट रही थी। वाहन में पहले से एक शव रखा हुआ था और मृतक के परिजन व अस्पताल की नर्स भी सवार थीं। 

/img/129/1790851400882

संबंधित खबर: CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी

बताया गया कि संबलपुर के पास एंबुलेंस चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

नर्स शबनम खान की मौके पर मौत

हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की 35 वर्षीय स्टाफ नर्स शबनम खान की मौत हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक टक्कर के बाद वह वाहन में फंस गई थीं। बचाव के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 

तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में एंबुलेंस में मौजूद मृतक के परिजनों में देवेंद्र खत्री, उषा खत्री और मीनाक्षी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

/img/129/1790851562025

संबंधित खबर: बालोद में कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

अर्जुनी पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

सूरजपुर में बाइक समेत कुएं में गिरा युवक

दूसरा दर्दनाक हादसा सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में हुआ। यहां देर रात बाइक सवार युवक सड़क किनारे स्थित कुएं में बाइक समेत जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। 

संबंधित खबर: मैहर में सड़क हादसा! ट्रक में जा घुसी XUV के उड़े परखच्चे, 5 युवकों की मौत

मृतक ओढ़गी क्षेत्र का रहने वाला

पुलिस के अनुसार मृतक ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव का रहने वाला बताया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 


एक ही दिन में दो हादसे, दो परिवारों पर टूटा दुख

धमतरी और सूरजपुर में हुए इन दोनों हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक तरफ ड्यूटी से जुड़े सफर के दौरान नर्स शबनम खान की मौत हुई, तो दूसरी तरफ सूरजपुर में बाइक सवार युवक की कुएं में गिरने से जान चली गई। दोनों घटनाओं में स्थानीय पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts