Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
देवास में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला हाटपिपल्या थाना अंतर्गत करनावद चौकी का है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक, जिले के हीरापुर में 30 वर्षीय महिला सोना भील का देर रात अपने पति सुखराम भील से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने घर में ही रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सुखराम फरार हो गया। एसडीओपी भार्गव के अनुसार, सोना भील का बुधवार देर रात अपने पति से विवाद हो गया। जिसके बाद सुखराम ने कुल्हाड़ी से वार किया जो सोना के सिर में लगा। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के हैं 4 बच्चे

महिला के 4 छोटे छोटे बच्चे हैं। सुखराम और मृतका मजदूरी करते थे। मामले में पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। उसका कहना है कि वो पत्नी को जान से नहीं मारना चाहता था। ये भी पढ़ें- भोपाल में लाइनमैन पर जानलेवा हमला, तीन नकाबपोशों ने मारी गोली और फरार हो गए
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts