डेंगू-मलेरिया से बचना है ? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, मच्छरों का होगा सफाया

मच्छरों से परेशान होकर लोग अक्सर इनको भगाने के लिए अगरबत्ती या केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक रहती है। इसलिए आज हम आपको मच्छर भगाने का घरेलू उपाए बताने वाले है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।
बाल्टियां, कूलर में जमा पानी में पनपते हैं मच्छर
मच्छरों के आने का पहला कारण घर में रखे गमलों, बाल्टियों, कूलर में जमा हुआ पानी है। अक्सर मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं। इसलिए घर में कही भी पानी जमा न होने दें। घर के कोनों को समय-समय पर साफ करते रहें। इससे घर में मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में सनसनी: 2 पत्नियां, 18 बच्चे… प्रेमिका ने की बेरहमी से हत्या, शव नहर में फेंका!
लहसुन का स्प्रे मच्छर भगाने में कारगर
लहसुन की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है, इसलिए लहसुन को पानी में उबालकर इसका स्प्रे बनाकर घर के दरवाजों खिड़कियों, और बरामदे पर छिड़क दें, उससे उन जगहों पर मच्छर नहीं भटकते। वहीं एसेंशियल ऑयल भी मच्छरों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बता दें, लेमनग्रास ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल और टी ट्री ऑयल जैसे ऑयल खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती हैं। इस तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बना ले और घर के कोनों में इसका छिड़काव करें। इसके साथ ही नीम के पत्तों का धुआं भी इसके लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ये उपाय खुली जगह पर मच्छरों को भगाने के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा : दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल
इन पौधों को लगाने से मिल सकती है राहत
इसके अलावा अगर आप घर में सिट्रोनेला, तुलसी, पुदीना या लैवेंडर जैसे पौधे लगाते हैं, तो आपको मच्छरों से राहत मिल सकती है, क्योंकि इन पौधों की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती है।












