दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Follow on Google News
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह सीलमपुर ईदगाह रोड पर चार मंजिला इमारत गिर गई। यह इमारत जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में थी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मलबे में दबे हो सकते हैं 12 लोग

फिलहाल, मलबे के नीचे करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक 3-4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को सुबह करीब 7:05 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

राहत-बचाव कार्य जारी

फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां राहत-बचाव के काम में जुटी हैं। संकरी गलियों और घनी आबादी के चलते ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है, लेकिन लगातार मलबा हटाया जा रहा है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

इमारत गिरने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। इस कारण वह ढह गई।

जो लोग मलबे से निकाले गए हैं, उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत कार्य तेजी से जारी है ताकि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts