दिल्ली में मप्र सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक : नवाचार, टाइम मैनेजमेंट और संसदीय कार्यों पर हुई चर्चा

दिल्ली। मध्यप्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य सांसदों के कार्यों की समीक्षा, संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का आदान-प्रदान, और संसदीय दायित्वों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाना था
बीएल संतोष ने पूछा-किसी दूसरे सांसद के नवाचार की जानकारी दें
बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सांसदों से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि वे अपने राज्य के किसी अन्य सांसद के द्वारा किए गए नवाचार के बारे में बताएं। इस पर एक सांसद ने राजगढ़ सांसद रोडमल नागर द्वारा स्थानीय रोजगार सृजन और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को लेकर किए गए नवाचारों की जानकारी दी, जिसे संगठन ने सराहा।
दिल्ली और संसदीय क्षेत्र के बीच टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?”
बीएल संतोष ने यह भी सवाल उठाया कि सांसद दिल्ली में रहते हुए अपने बड़े संसदीय क्षेत्र के दौरे और प्रवास की योजना कैसे बनाते हैं। उन्होंने सांसदों से पूछा कि वे MP LAD फंड (सांसदीय क्षेत्र विकास निधि) का आवंटन किस आधार पर करते हैं और उसकी मॉनिटरिंग कैसे करते हैं। यह सवाल कार्यक्षमता और ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
वरिष्ठ नेतृत्व ने की मार्गदर्शन की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सांसदों को संगठन की प्राथमिकताओं और प्रदेश में आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सांसदों से आह्वान किया कि वे जनसंवाद, सामुदायिक भागीदारी, और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर ध्यान दें।
बैठक में ये केन्द्रीय मंत्री रहे मौजूद
शिवराज सिंह चौहान
दुर्गादास उईके
डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक
सावित्री ठाकुर
एल मुरूगन
बैठक में ये लोकसभा सांसद रहे मौजूद
वीडी शर्मा, राजेश मिश्रा, रोडमल नागर, ज्ञानेश्वर पाटिल, राहुल सिंह लोधी, शिवमंगल सिंह तोमर, दर्शन सिंह चौधरी, बंटी साहू, आलोक शर्मा, गणेश सिंह, आशीष दुबे, हिमाद्री सिंह, जर्नादन मिश्रा, अनीता चौहान, शंकर लालवानी, अनिल फिरोजिया, भारत सिंह कुशवाह, गजेन्द्र सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सुधीर गुप्ता, भारती पारदी, संध्या राय, लता वानखेड़े, महेन्द्र सिंह सोलंकी
राज्यसभा सांसद
डॉ. उमेश नाथ महाराज, सुमेर सिंह सोलंकी, कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि, माया नारोलिया
ये भी पढ़ें: भोपाल में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं : आज से नया नियम लागू, दो महीने तक चलेगा अभियान












