PlayBreaking News

केरल में कल नई UDF सरकार का शपथ ग्रहण,वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री लेंगे शपथ

केरल में सोमवार सुबह नई UDF सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 20 और मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे। सरकार गठन से पहले क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को लेकर भी खूब मंथन हुआ। पढ़ें पूरी खबर।
Follow on Google News
वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री लेंगे शपथ
60 साल बाद केरल में रचेगी इतिहास यूडीएफ कैबिनेट

केरल में नई सरकार के गठन की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। सोमवार सुबह 10 बजे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस दौरान वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुल 20 और मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यानी नई कैबिनेट में कुल 21 सदस्य शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि करीब 60 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेने जा रहा है। इसी वजह से केरल की राजनीति में इसे ऐतिहासिक पल के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्यपाल को सौंप दी गई मंत्रियों की सूची

रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए वीडी सतीशन ने बताया कि मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की मंजूरी मिलने के बाद 20 मंत्रियों के नाम फाइनल किए गए। वीडी सतीशन ने कहा कि उनका नाम जोड़ दिया जाए तो नई सरकार में कुल 21 लोग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि कैबिनेट तैयार करना आसान काम नहीं था, क्योंकि पार्टी के भीतर कई ऐसे नेता थे जो मंत्री बनने के दावेदार माने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: भोपाल: BJP का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खत्म, ‘मोबाइल पार्किंग’ बनी आकर्षण का केंद्र

हर किसी को खुश करना आसान नहीं था

नई सरकार के गठन के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों और बाहर रह गए नेताओं को लेकर रही। खुद वीडी सतीशन ने माना कि कई योग्य नेताओं को मंत्री पद नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बनाते समय क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखना पड़ा।

Breaking News

60 साल बाद बन रहा खास रिकॉर्ड

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक करीब छह दशक बाद ऐसा हो रहा है, जब UDF सरकार के सभी मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। इससे पहले अलग-अलग चरणों में मंत्रियों को शामिल किया जाता रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts