Singham Again : लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी Deepika Padukone, सामने आया खतरनाक अवतार

एंटरटेनमेंट डेस्क। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है। रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम 3 से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। सिंघम के पहले लुक पोस्टर में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी पहने खतरनाक अंदाज में नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस फिल्म में 'लेडी सिंघम' का किरदार निभाते नजर आएंगी।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना किरदार
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- मिलवा रही हूं शक्ति शेट्टी से... #सिंघम अगेन। दीपिका फिल्म में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी। फोटो में एक्ट्रेस एक हाथ से क्रिमिनल के बाल पकड़े तो दूसरे हाथ से उसके मुंह में बंदूक लगाए हुए दिख रहीं हैं। दीपिका के माथे से खून टपक रहा है। साथ ही दीपिका के चेहरे पर किलर स्माइल भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बैग्राउंड में आग लगी हुई है और वहीं इधर-उधर कई लोग गिर पड़े नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरे फोटो में दीपिका के एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और उसी हाथ से बंदूक थामे नजर आ रहीं है। दीपिका के इस अवतार ने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
वायरल हुआ दीपिका का लुक
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। फिल्म से एक्ट्रेस का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












