Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंघम-3 की शूटिंग शुरू, अजय, अक्षय और रणवीर आएंगे एक साथ नजर, Kareena Kapoor ने शेयर की एक्शन सीन की फोटो, विलेन के लिए टाइगर-अर्जुन का नाम चर्चा में

सिंघम-3 की शूटिंग शुरू, अजय, अक्षय और रणवीर आएंगे एक साथ नजर, Kareena Kapoor ने शेयर की एक्शन सीन की फोटो, विलेन के लिए टाइगर-अर्जुन का नाम चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क। सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम के थर्ड पार्ट "सिंघम-3" की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में रोहित शेट्टी के तीनों फेवरेट हीरो सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्मसिटी में चल रही है। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सेट से शूटिंग के दौरान एक खतरनाक एक्शन सीन का फोटो शेयर किया है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली हिट फिल्म सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी इस बार लीक से हटकर फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को पहले शूट कर रहे हैं, जबकि बाकी सीन्स बाद में फिल्माए जाएंगे।

करीना बोली - रोहित के साथ चौथी फिल्म, आखिरी नहीं

बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर्स में शुमार रोहित शेट्टी की फिल्मों में फैंस को भरपूर एक्शन और थ्रिल देखने को मिलता है। रोहित हमेशा की तरह अपने स्टार्स का सेट पर पूरा ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने शूटिंग के दौरान एक्शन सीन का एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- "क्या मुझे यह कहने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं?, वह मेरे सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से हैं। यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है। और हां, आखिरी नहीं।"

टाइगर-अर्जुन में से एक बन सकता है विलेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित फिल्म के क्लाइमेक्स सीन शूट करने पर ही 25 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च कर रहे हैं। फिल्म के इन अंतिम सीन्स में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तो सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा के ही रोल में होंगे, लेकिन विलेन के रूप में टाइगर श्रॉफ या अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो सकती है।

दीपिका भी आएंगी नजर

खबर आ रही है कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में करीना कपूर के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। यानी इस बिग बजट फिल्म में बॉलीवुड के 7 बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बाजीराव सिंघम बने अजय देवगन, डीसीपी वीर सूर्यवंशी बने अक्षय कुमार और इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव बने रणवीर सिंह की ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाएगी? वैसे सिंघम 3 अगले साल यानी 15 अगस्त को रिलीज होगी और इसी दिन साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 भी रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। (इनपुट- विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- महंगा पड़ा सैंडविच… एक्ट्रेस शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts