PlayBreaking News

एक बार फिर होगा डांस का धमाल... ‘Dance Plus’ के सीजन 7 का जल्द होगा आगाज, इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए रेमो डिसूजा ने की ये तैयारी

Follow on Google News
एक बार फिर होगा डांस का धमाल... ‘Dance Plus’ के सीजन 7 का जल्द होगा आगाज, इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए रेमो डिसूजा ने की ये तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क। डांस के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। टीवी के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ का आगाज होने वाला है। यह एक ऐसा मंच है, जहां देश के कोने-कोने से लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। शो पर कंटेस्टेंट्स का डांस देखकर पूरा इंडिया थिरक उठता है। अब इस शो का सातवां सीजन भी जल्द ही शुरू होने वाला है।

सितंबर से शुरू हो गए ऑडिशन

इस शो में देश के कई हिस्सों से कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लिया जाता है। इसके बाद इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर के निर्देशन में उन्हें शॉर्ट लिस्ट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 सितंबर से शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन शुरू हो चुका है।

कब से शुरू होगा नया सीजन!

इस रियलिटी शो का पहला सीजन 3 जुलाई 2015 को शुरू हुआ था। अब तक इसके छह सीजन प्रसारित हो चुके हैं। इसका 6वां सीजन 13 सितंबर 2021 को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार और स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। हालांकि, मेकर्स ने डांस प्लस के 7वें सीजन की घोषणा तो कर दी है लेकिन शो के शुरू होने की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही डेट मेकर्स द्वारा डेट्स का अनाउंसमेंट किया जाएगा।

इस सीजन में अब नया क्या खास लाएंगे रेमो डिसूजा

डांस प्लस में हिप-हॉप, शास्त्रीय नृत्य, सालसा, बॉलीवुड जैसे कई प्रकार के डांस देखने को मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स कुछ नई चीजों या डांस आर्ट को जोड़ सकते हैं। शो में सुपर जज के रूप में रेमो डिसूजा ही नजर आएंगे। रेमो के अलावा जज की कुर्सी पर कौन-कौन नजर आएगा ? अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Aarya Season 3 : बच्चों की हिफाजत के लिए, एक मां को राक्षस बनना पड़ता है… ‘आर्या 3’ में डॉन बनकर लौटीं सुष्मिता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts