Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, डोमिनिकन रिपब्लिक बनी रनर-अप; भारत टॉप-12 से बाहर

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है। 75वें संस्करण में 116 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। वहीं, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप-30 में जगह बनाने के बाद टॉप-12 से बाहर हो गईं।
Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, डोमिनिकन रिपब्लिक बनी रनर-अप; भारत टॉप-12 से बाहर
Miss Universe 2026 Winner: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीता।

मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में दुनिया भर की 116 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह खिताब जीता। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास दूसरे रनर-अप स्थान पर रहीं। भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहीं कजियाह लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने टॉप-30 में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया, लेकिन वह टॉप-12 में पहुंचने से चूक गईं। ऐसे में एक बार फिर भारत का मिस यूनिवर्स का ताज जीतने का इंतजार जारी है। 

मिस यूनिवर्स 2026 की विनर बनीं जेनिफर बैरेटो, जानिए कौन हैं?

मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतने वाली जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की रहने वाली हैं। 27 वर्षीय जेनिफर खूबसूरती के साथ-साथ अपनी शानदार शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा,आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व से जजों का ध्यान खींचा। जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उनके पास साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां भी हैं। उनकी पढ़ाई और पेशेवर अनुभव उन्हें दूसरी प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाते हैं। जेनिफर का मानना है कि समाज में बदलाव लाने के लिए केवल अच्छी शिक्षा ही नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझना और उनके प्रति संवेदनशील होना भी जरूरी है। यही वजह है कि उनका करियर सामाजिक सेवा और लोगों की मदद करने से भी जुड़ा रहा है।

X Post

अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट में भी कर चुकी हैं काम

जेनिफर बैरेटो की पहचान सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन तक सीमित नहीं है। उन्होंने साल 2021 में अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के साथ अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था। टेक्सास के फोर्ट हूड में उन्होंने फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत काम किया। इस दौरान वह घरेलू हिंसा और बाल शोषण जैसी समस्याओं से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद करती थीं। इसके अलावा उन्होंने संकट की स्थिति में लोगों को सहायता देने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी योगदान दिया। जेनिफर ने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी काम किया है। उनका यह अनुभव बताता है कि वह मानसिक स्वास्थ्य, परिवारों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे मुद्दों से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं।

भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप-12 में नहीं बना सकीं जगह

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत की उम्मीदें कजियाह लिज मेजो से थीं। उन्होंने प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप-30 प्रतिभागियों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि, अगला राउंड उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। टॉप-30 के बाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या घटाकर 12 कर दी गई। इस राउंड में भारत की कजियाह अपनी जगह नहीं बना सकीं और उनका मिस यूनिवर्स बनने का सफर समाप्त हो गया।बता दें कि कजियाह महज 19 साल की हैं और केरल की रहने वाली हैं। वह पेशे से लॉ स्टूडेंट हैं। उन्होंने अगस्त 2026 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

स्थान

देश

प्रतिभागी

विजेता

प्यूर्टो रिको

जेनिफर बैरेटो

फर्स्ट रनर-अप

डोमिनिकन रिपब्लिक

मेलिसा नुनेज

सेकंड रनर-अप

वेनेजुएला

क्लारा वेगास

थर्ड रनर-अप

फिलीपींस

बी मिलान-विंडोर्स्की

फोर्थ रनर-अप

न्यूजीलैंड

जॉर्जिया वाडिंगटन

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित किया गया। इस बार का आयोजन खास था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ने अपने 75 साल पूरे किए। प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों और क्षेत्रों की 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों को कई चरणों से गुजरना पड़ा। इनमें नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, स्विमसूट राउंड, इवनिंग गाउन और सवाल-जवाब जैसे अहम चरण शामिल रहे। हर राउंड में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, व्यक्तित्व और प्रदर्शन को परखा गया। इन सभी चरणों के आधार पर प्रतियोगिता के अगले दौर के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts