Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

3.5 मिनट का होगा शाहरुख खान की 'किंग' का ट्रेलर! 14 दिसंबर को रिलीज की चर्चा, जानिए क्या है खास

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 3 से साढ़े 3 मिनट का हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है।
3.5 मिनट का होगा शाहरुख खान की 'किंग' का ट्रेलर! 14 दिसंबर को रिलीज की चर्चा, जानिए क्या है खास
शाहरुख खान की 'किंग' के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' (King) को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब इसके ट्रेलर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ट्रेलर को भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी लंबाई भी आम ट्रेलर से ज्यादा रखी जा सकती है।

3 से साढ़े 3 मिनट का हो सकता है ट्रेलर!

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'किंग' का ट्रेलर करीब 3 से साढ़े 3 मिनट का हो सकता है। इसमें एक्शन, रोमांच और म्यूजिक का खास मेल देखने को मिल सकता है। मेकर्स की कोशिश है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी का पूरा खुलासा न हो, बल्कि चुनिंदा सीक्वेंस के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई जाए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, ताकि इसमें फिल्म के एक्शन और भव्यता की झलक दिखाई दे, लेकिन कहानी का सस्पेंस बरकरार रहे।

King

14 दिसंबर को आ सकता है ट्रेलर!

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 बताई गई है।

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टार कास्ट

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले 'पठान' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आएंगे। बड़ी स्टार कास्ट, एक्शन और ट्रेलर को लेकर सामने आ रही खबरों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts