Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा के दमुआ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के शरीर में पैड-कपड़े छूटने का आरोप, चार दिन दर्द से तड़पी प्रसूता

छिंदवाड़ा के दमुआ CHC में प्रसव के बाद महिला के शरीर में पैड-कपड़े छूटने का आरोप लगा। चार दिन बाद सामग्री बाहर आई, नर्सिंग ऑफिसर हटाई गईं।
छिंदवाड़ा के दमुआ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के शरीर में पैड-कपड़े छूटने का आरोप, चार दिन दर्द से तड़पी प्रसूता

छिंदवाड़ा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे दावों के बीच दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामान्य प्रसव के बाद सफाई में इस्तेमाल किए गए पैड, पेपर और कपड़े के कुछ हिस्से प्रसूता के शरीर के अंदर ही छूट जाने का गंभीर आरोप लगा है।

परिजन के मुताबिक, इस लापरवाही के चलते महिला चार दिनों तक असहनीय दर्द से जूझती रही। पेट में भारीपन और कठोरता के साथ उसकी हालत बिगड़ती चली गई। आखिरकार 14 नवंबर को बाथरूम के रास्ते पैड बाहर आने के बाद परिजनों को पूरे मामले का पता चला।

महिला को तत्काल परासिया के सेवा सदन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच और सोनोग्राफी में अंदर सामग्री के अंश होने तथा संक्रमण की आशंका सामने आने की बात परिजनों ने कही है।

चार दिन तक दर्द से परेशान रही महिला

पीड़िता के पति के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 1 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ।

आरोप है कि प्रसव के बाद सफाई के दौरान इस्तेमाल किए गए पैड, पेपर और कपड़े को बाहर निकालने में लापरवाही बरती गई और सामग्री महिला के शरीर के अंदर ही रह गई। इसके बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। 

पति का कहना है कि चार दिनों तक पत्नी को शौच नहीं हुआ। पेट भारी होने के साथ पत्थर की तरह कठोर हो गया और वह लगातार दर्द से परेशान रही। 14 नवंबर को बाथरूम के दौरान पैड बाहर आने पर परिजन को इस बारे में पता लगा।

रायसेन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर युवाओं ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

डिस्चार्ज प्रक्रिया को लेकर भी सवाल

मामले में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि 15 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उन्हें डिस्चार्ज के कागजात दे दिए गए थे, लेकिन कलेक्टर के दौरे का हवाला देकर उन्हें अस्पताल में ही रोके रखा गया। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वे वहां से रवाना हुए। परिवार का यह भी आरोप है कि अब अस्पताल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए महिला के बिना डिस्चार्ज हुए ही अस्पताल छोड़कर जाने की बात कह रहा है।

इस घटना से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि प्रसव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान इतनी बड़ी चूक किसी महिला की जान को खतरे में डाल सकती है। परिवार मामले की शिकायत तहसील में

नर्सिंग ऑफिसर को पद से हटाया

मामले के सामने आने और परिजनों की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नर्सिंग ऑफिसर सुजाता पाटिल को पद से हटा दिया है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (इटड) डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यदि अन्य कर्मचारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शहडोल जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, कॉलर पकड़कर मारा थप्पड़; तीन युवकों की मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन सौंपकर और कलेक्टर की जनसुनवाई में करेगा। परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि क्या जांच केवल एक नर्सिंग ऑफिसर को पद से हटाने तक सीमित रहेगी या इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की जवाबदेही भी तय होगी?

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts