Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी: पिता ने 6 साल की बेटी की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला

सीधी के चुरहट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने सोती हुई 6 साल की बेटी की चाकू और हंसिया से बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि पत्नी भी हमले में घायल हो गई।
सीधी: पिता ने 6 साल की बेटी की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला
सीधी: पिता ने 6 साल की बेटी की हत्या की

सीधी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद के गले पर चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है।

सोती हुई बेटी पर चाकू और हंसिया से हमला

रीवा जिले के बघवार गांव निवासी उमेश केवट चुरहट के मंमदर तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर सिंघाड़ा बोने का काम करता था। पत्नी सावित्री अपनी दोनों बेटियों के साथ खाट पर सो रही थी, जबकि उमेश दूसरी खाट पर था। इसी दौरान उसने अचानक हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के दमुआ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के शरीर में पैड-कपड़े छूटने का आरोप, चार दिन दर्द से तड़पी प्रसूता

बेटी के शरीर पर किए 10 से ज्यादा वार

उमेश ने पहले पत्नी के मुंह पर चाकू मारा। इसके बाद 6 साल की बेटी ऋतु की गर्दन, चेहरे, छाती, पेट और हाथ-पैर पर चाकू और हंसिया से 10 से अधिक वार कर दिए। सूचना मिलने पर चुरहट पुलिस घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने ऋतु को मृत घोषित कर दिया।

हमले के बाद खुद के गले पर किया वार

बेटी की हत्या और पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी उमेश ने खुद के गले पर भी चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

तीन दिनों से बदल गया था आरोपी का व्यवहार

आरोपी की पत्नी सावित्री ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से पति का व्यवहार बदल गया था। वह बिना किसी बात के गाली-गलौज करता था और मारने के लिए दौड़ता था। परिजनों ने उसकी झाड़-फूंक भी कराई थी। रविवार से उसके व्यवहार में कुछ सुधार दिखाई दिया था, लेकिन सोमवार रात उसने अचानक हमला कर दिया।

Breaking News

थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी

रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि आरोपी उमेश केवट ने वारदात के बाद खुद के गले पर भी चाकू से वार किया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts